एक्सप्लोरर

ENGvsAUS: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड से हारकर चैम्पियंस ट्रॉफी से हुई बाहर


ENGvsAUS: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड से हारकर चैम्पियंस ट्रॉफी से हुई बाहर

सौजन्य: ICC (TWITTER)

लंदन: वर्ल्ड चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने के सपने को उसके चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड और बारिश ने तोड़ा दिया. 


इंग्लैंड ने बारिश से बाधित चैम्पियंस ट्रॉफी के ग्रुप-ए के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुइस नियम के हिसाब से 40 रनों से हरा दिया.


ऑस्ट्रेलिया के 278 रनों के लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड ने 40.2 ओवरों तक चार विकेट खोकर 240 रन बना लिए थे. तभी तेज बारिश आ गई और अंपायरों ने मैच न होने की स्थिति में इंग्लैंड को डकवर्थ लुइस नियम को लागू करते हुए विजेता घोषित कर दिया.


हालांकि बारिश आने से पहले भी ऑस्ट्रेलिया की हार तय लग रही थी. इंग्लैंड की जीत से एक ओर जहां ऑस्ट्रेलिया की सेमीफाइनल की उम्मीद को खत्म किया तो वहीं बांग्लादेश को फायदा पुहंचाया. इंग्लैंड की जीत के बाद बांग्लादेश की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच गई है.


बांग्लादेश ने शुक्रवार को हुए मैच में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से मात देते हुए सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदों को जिंदा रखा था लेकिन, वहां जगह पक्की करने के लिए उसे ऑस्ट्रेलिया की हार की जरूरत थी. उसकी यह दुआ कुबूल हुई. अब इस ग्रुप से इंग्लैंड के साथ बांग्लादेश सेमीफाइनल में पहुंचेगा. इंग्लैंड पहले ही अपने दो शुरुआती मैच जीत कर सेमीफाइनल में जगह बना चुकी थी. 


इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया एक भी मैच पूरा नहीं खेल पाई. न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ हुए शुरुआती दो मैचों में बारिश ने उसका खेल बिगाड़ा था और इनमें से एक भी मैच पूरा नहीं हो सका था. इन दोनों मैचों में से उसे एक-एक अंक मिला था. दो अंकों के साथ इस मैच में उतरी ऑस्ट्रेलिया को हर हाल में सेमीफाइनल के लिए जीत की जरूरत थी, लेकिन इंग्लैंड ने उसे हर मामले में पीछे रखा और अंत में बारिश ने रही सही कसर पूरी कर दी. 


बहरहाल, ऑस्ट्रेलिया के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. उसने 35 रनों पर ही अपने तीन विकेट खो दिए थे. जेसन रॉय (4), एलेक्स हेल्स (0) और जो रूट (15) पवेलियन लौट चुके थे. 


लेकिन इसके बाद शतक वीर बेन स्टोक्स (नाबाद 102) और कप्तान इयोन मॉर्गन (87) चौथे विकेट के लिए 159 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब ले गए. कप्तान शतक पूरा नहीं कर पाए और एडम जैम्पा ने विकेटों पर सीथा थ्रो मारते हुए उनकी पारी का अंत किया. मॉर्गन ने 81 गेंदें खेलते हुए आठ चौके और पांच शानदार छक्के लगाए. 


मॉर्गन के जाने के बाद स्टोक्स को जॉस बटलर (नाबाद 29) का साथ मिला. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 46 रन जोड़े ही थे की बारिश आ गई. बारिश आने से एक गेंद पहले स्टोक्स ने जैम्पा पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया. इसके बाद मैच नहीं हो सका और इंग्लैंड को विजेता घोषित कर दिया गया. 


स्टोक्स ने अपनी शतकीय पारी में 109 गेंदों का सामना किया और 13 चौके और दो छक्के जड़े.


इससे पहले, इंग्लैंड द्वारा बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने एरॉन फिंच (68) और स्टीवन स्मिथ (56) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 277 रन बनाए. 


निचले क्रम में ट्रेविस हेड ने भी 64 गेंदों में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 71 रनों की अहम पारी खेली जो ऑस्ट्रेलिया को इस स्कोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण रही.


डेविड वॉर्नर (21) और फिंच की सलामी जोड़ी ने महत्वपूर्ण मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को सधी हुई शुरुआत दी और 7.2 ओवरों में 40 रन जोड़े. मार्क वुड ने विकेट के पीछे जॉस बटलर के हाथों वॉर्नर को कैच करा इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई.


इसके बाद फिंच और स्मिथ ने टीम को आगे बढ़ाया लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने इन दोनों को खुलकर नहीं खेलने दिया. यह जोड़ी 15.3 ओवरों में सिर्फ 96 रन ही जोड़ सकी. फिंच की पारी पर स्टोक्स ने विराम लगाया. स्टोक्स की गेंद को फिंच कप्तान मॉर्गन के हाथों में खेल गए. उन्होंने 64 गेंदों की पारी में आठ चौके लगाए. 


मोएजिज ऑनरिकेज (17) ने स्मिथ का साथ देने की कोशिश की लेकिन 161 के कुल स्कोर पर वह लेग स्पिनर आदिल राशिद का शिकार हुए. स्मिथ भी 181 के कुल स्कोर पर वुड की गेंद पर अपना विकेट आसानी से दे बैठे. उन्होंने 77 गेंदें खेलते हुए पांच चौके लगाए. 


वुड ने इसके बाद खतरनाक ग्लेन मैक्सवेल (20) को रंग में आने से पहले ही पवेलियन भेज दिया. मिशेल स्टार्क खाता भी नहीं खोल पाए और राशिद की गेंद पर जो रूट को कैच दे बैठे. राशिद ने पैट कमिंस (4) को भी चलता किया.


वुड ने फिर जैम्पा के डंडे बिखेरे. जैम्पा के रूप में ऑस्ट्रेलिया का नौवां विकेट 254 के कुल स्कोर पर गिरा. यहां से ऑस्टेलिया के जल्दी ऑल आउट होने की उम्मीद थी लेकिन हेड ने अंत में तेज खेलते हुए जोस हेजलवुड के साथ 23 रन जोड़े, जिसमें से सिर्फ एक रन हेजलवुड का था. 


इंग्लैंड की तरफ से वुड और राशिद ने चार-चार विकेट लिए. स्टोक्स को एक सफलता मिली.


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget