एक्सप्लोरर

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ICC करेगा मीटिंग, भारत-पाकिस्तान मसले का निकलेगा हल?

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर आईसीसी ने बोर्ड मीटिंग बुलाने का फैसला किया. इस मीटिंग के बाद टूर्नामेंट का आधिकारिक शेड्यूल जारी हो सकता है.

ICC Calls Board Meeting For Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जानी है. अब तक टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी नहीं हो सका है. कथित तौर पर टीम इंडिया की तरफ से चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार किया जा चुका है, जिसके चलते शेड्यूल जारी होने में देरी हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी ने इस मसले को सुलझाने के लिए बोर्ड मीटिंग करने का फैसला किया है. 

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी की तरफ से 29 नवंबर, शुक्रवार को बोर्ड मीटिंग होनी है. इस मीटिंग में चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल को लेकर बात होनी है. चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत फरवरी, 2025 में होनी है, लेकिन अभी आधिकारिक शेड्यूल आना बाकी है. 

मीटिंग में समाधान के लिए सभी सदस्यों को मतदान करने के लिए कहा जा सकता है. बोर्ड में 12 फुल मेंबर सदस्य देशों के प्रतिनिधि, एसोसिएट्स के तीन प्रतिनिधि, आईसीसी अध्यक्ष और सीईओ के साथ एक स्वतंत्र निदेशक शामिल हैं. 

अगर हाइब्रिड मॉडल में हुआ टूर्नामेंट

कथित तौर पर भारत सरकार ने टीम को पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार कर दिया है. दूसरी तरफ पाकिस्तान इस बात पर अड़ा हुआ है कि वह टूर्नामेंट को अपने देश में होस्ट करेंगे. वहीं अगर टूर्नामेंट के लिए हाइब्रिड मॉडल अपनाया जाता है तो रिपोर्ट्स में बताया गया कि भारत या दक्षिण अफ्रीका को मेजबान बनाया जा सकता है. 

भारत ने आखिरी बार 2008 में किया था पाकिस्तान का दौरा

गौर करने वाली बात यह कि टीम इंडिया ने आखिरी बार 2008 में एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था. इसके बाद से दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते टीम इंडिया ने पाकिस्तान का दौरा करना बंद कर दिया. इसके बाद धीरे-धीरे दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज होना भी बंद हो गई. 

हालांकि पाकिस्तान टीम का भारत दौरा करना जारी रहा. पाकिस्तान टीम 2008 के बाद कई मौकों पर भारत का दौरा कर चुकी है. 2023 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान ने भारत का दौरा किया था. 

 

ये भी पढ़ें...

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने बताई अपनी फेवरेट IPL टीम? फिर निकला ऋषभ पंत से कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget