एक्सप्लोरर

कल से शुरू हो रहा है मिनी वर्ल्ड कप, जानें चैंपियंस ट्रॉफी का फुल शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स समेत सबकुछ

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी को मिनी वर्ल्ड कप भी कहा जाता है. इस वैश्विक टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं. श्रीलंका और वेस्टइंडीज टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं.

Champions Trophy 2025 All You Need To Know: चैंपियंस ट्रॉफी के टूर्नामेंट की अहमियत वर्ल्ड कप से कम नहीं है. इस टूर्नामेंट को मिनी वर्ल्ड कप के नाम से भी जाना जाता है. यह क्रिकेट जगत के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में से एक है. 2025 चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से होनी है. वहीं इसका फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा. 

2025 चैंपियंस ट्रॉफी में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं. इसमें पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमें हैं. श्रीलंका और वेस्टइंडीज इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं. 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में सभी आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड एक ग्रुप में हैं. वहीं अफगानिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दूसरे ग्रुप में हैं. 

2025 चैंपियंस ट्रॉफी के मैच भारत के समय के अनुसार दोपहर ढाई बजे से शुरू होंगे. वहीं मैचों का टॉस दोपहर दो बजे होगा. चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मैचों को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे. इसके अलावा मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी.  इसके अलावा आप एबीपी न्यूज की वेबसाइट एबीपीलाइव.कॉम पर भी चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मैचों का स्कोर और मुकाबलों से जुड़ी सभी अपडेट्स हासिल कर सकेंगे. 

2025 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान के पास है, लेकिन भारत ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपनी टीम वहां भेजने से मना कर दिया था. ऐसे में अब यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जा रहा है. भारतीय टीम अपने मैच दुबई में खेलेगी. अगर टीम इंडिया फाइनल में जाती है तो खिताबी मैच भी दुबई में होगा. 

2025 चैंपियंस ट्रॉफी का फुल शेड्यूल 

19 फरवरी- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, नेशनल स्टेडियम, कराची
20 फरवरी- बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
21 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, नेशनल स्टेडियम, कराची
22 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
23 फरवरी- पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
24 फरवरी- बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
25 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
26 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
27 फरवरी- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
28 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
1 मार्च- दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, नेशनल स्टेडियम, कराची
2 मार्च- न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई

सेमीफाइनल और फाइनल मैच

4 मार्च - सेमीफाइनल 1, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
5 मार्च - सेमीफ़ाइनल 2, गद्दाफ़ी स्टेडियम, लाहौर
9 मार्च - फाइनल - गद्दाफ़ी स्टेडियम, लाहौर (टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने पर वेन्यू दुबई होगा)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget