एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी ओपनर इमाम उल हक की लोगों से अपील, बोले- नेपोटिज्म के मुद्दे पर ना करें आजम खान को ट्रोल

आजम खान को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के आगामी दौरों के लिए पाकिस्तान की टी-20 टीम में शामिल किया गया है. जिसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज इमाम उल हक ने हाल ही में इंटरनेशल टीम में चुने गये युवा क्रिकेटर आजम खान को लेकर लोगों से एक खास अपील की है. बता दें कि आजम खान को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के आगामी दौरों के लिए पाकिस्तान की टी-20 टीम में शामिल किया गया है. जिसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं. हालांकि, यह देखा गया है कि नेपोटिज्म के मुद्दे पर उनका बार-बार मजाक उड़ाया जा रहा है. वह पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोइन खान के बेटे हैं. ऐसे में इमाम-उल-हक ने लोगों से अनुरोध किया है कि लोग इस मुद्दे पर उनका मजाक न उड़ाएं.

इमाम को भी इस मुद्दे को लेकर ट्रोल किया गया था, जब उन्हें पहली बार पाकिस्तान की इंटरनेशल टीम में जगह दी गई थी. इंजमाम-उल-हक उनके अंकल हैं और वह उस वक्त पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में चयनकर्ताओं के अध्यक्ष थे. अपने हालिया साक्षात्कार में इमाम ने लोगों से अनुरोध किया कि वे आजम खान को अपनी स्वाभाविक प्रतिभा दिखाने दें और उन्हें नेपोटिज्म की बहस में न फंसाएं.

इमाम ने YouTube चैनल को दिये एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि बहुत से लोगों ने आजम खान को खेलते देखा है. मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि उन्हें नेपोटिज्म को लेकर ट्रोल न करें. कृपया उसका समर्थन करें, वह बहुत प्रतिभाशाली है. जिस तरह से उन्होंने पीएसएल में प्रदर्शन किया है, अगर हम उनका समर्थन करते हैं तो वह बहुत अच्छे टी-20 क्रिकेटर बन सकते हैं.

उन्होंने आगे कहा कि भले ही आजम खान पाकिस्तान के लिए कुछ मैचों में विफल हो जाएं, कृपया धैर्य दिखाएं. यह सिर्फ आजम खान के लिए नहीं बल्कि हर नए खिलाड़ी के लिए है. जब खिलाड़ी असफल होते हैं, तब उन्हें अधिक समर्थन की आवश्यकता होती है. उन्होंने आगे कहा कि खान को गंभीर समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि उनके पिता मोइन खान वर्तमान कोच या चयनकर्ता नहीं हैं. जिस प्रकार का सामना उन्हें करना पड़ा था.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को उप-कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को उप-कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
SL के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, देखें लिस्ट
SL के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, देखें लिस्ट
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget