एक्सप्लोरर

'रोहित भाई ने मेरी मदद कि और कहा शांत रहो और अपनी ताकत पर भरोसा रखो': शिवम दुबे

शिवम दुबे ने दूसरे टी20 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 54 रनों की पारी खेली और इस दौरान टी20 का अपना पहला अर्धशतक भी पूरा किया. ऐसे में अब उन्होंने अपनी पारी के दौरान आत्मविश्वास हासिल करने के लिए रोहित शर्मा की तारीफ की है.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए दूसरे टी20 में तकरीबन सभी बल्लेबाज फेल रहे लेकिन एक बल्लेबाज ऐसा था जिसे मौके की तलाश थी और उसने अपने आप को साबित भी किया. केएल राहुल के आउट होते ही ऐसा लग रहा था जैसे रोहित का साथ देने कप्तान कोहली आएंगे. लेकिन चौंकाने वाली बात ये रही कि कोहली की बजाय उस दिन ऑलराउंडर शिवम दुबे को भेजा गया. दुबे पहले तो 13 गेंदों में 12 रन बनाकर खेल रहे थे. लेकिन इसके बाद उन्होंने धीरे धीरे शॉट्स लगाने शुरू किए. ऐसे में रोहित शर्मा उनसे बार बार बात कर रहे थे. अब भारत ने 56 रनों पर दूसरे विकेट के रूप में रोहित को भी गंवा दिया था. तभी कोहली के साथ मिलकर दुबे ने पोलार्ड और होल्डर को छक्के मारने शुरू किए और टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार पहुंचाया. इस दौरान उन्होंने अपना टी20 का पहला अर्धशतक भी पूरा किया. ऐसे में अब दुबे ने रोहित शर्मा की तारीफ की है. अपनी शानदार अर्धशतकीय पारी का श्रेय अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को दिया है. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शिवम के हवाले से इसकी जानकारी दी है. मुंबई इंडियंस ने शिवम के हवाले से लिखा, "रोहित भाई ने मेरी मदद की और उन्होंने मुझसे कहा कि शांत रहो और अपनी ताकत पर विश्वास करो. मुझे लगता है कि एक सीनियर खिलाड़ी से मुझे उस तरह की प्रेरणा की जरूरत थी." शिवम ने दूसरे टी-20 मैच में 30 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 54 रन की पारी खेली थी. उनके इस पारी के बावजूद भारत को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा और अंतिम टी-20 मैच बुधवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget