एक्सप्लोरर

वॉर्नर के अपराध के लिए खुद को भी दोषी मानती हैं पत्नी कैंडिस

बॉल टेम्परिंग विवाद में एक साल के लिए बैन डेविड वार्नर की पत्नी कैंडिस का मानना है कि इस विवाद में वह खुद को भी दोषी हैं. कैंडिस ने कहा कि उनके पति को साउथ अफ्रीका में जो ताने सहने पड़े इसी का खामियाजा उसे भुगतना पड़ा.

सिडनी: बॉल टेम्परिंग विवाद में एक साल के लिए बैन डेविड वार्नर की पत्नी कैंडिस का मानना है कि इस विवाद में वह खुद को भी दोषी हैं. कैंडिस ने कहा कि उनके पति को साउथ अफ्रीका में जो ताने सहने पड़े इसी का खामियाजा उसे भुगतना पड़ा.

ओपनर बल्लेबाज वार्नर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान गेंद से छेड़खानी करने की योजना बनाने में शामिल होने का दोषी पाया गया और उन पर एक साल का बैन लगा दिया गया है.

सिडनी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वार्नर रो पड़े थे. उन्होंने कहा कि था कि हो सकता है कि वह भविष्य में कभी ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नहीं खेल पायें. उस समय उनकी पत्नी भी वहां मौजूद थी.

कैंडिस वार्नर ने सिडनी संडे टेलीग्राफ से कहा, ‘‘मुझे ऐसा लग रहा है कि सारी गलती मेरी है और यह बात मुझे कचोट रही है.’’

गेंद से छेड़खानी से पहले टेस्ट सीरीज के दौरान दोनों टीमों के रिश्ते अच्छे नहीं रहे. पहले टेस्ट मैच के दौरान डेविड वार्नर और क्विंटन डिकॉक के बीच झगड़ा हो गया था. तब ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने कहा था कि साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर ने उनकी पत्नी के लिये अपशब्द कहे थे.

क्रिकेट साउथ अफ्रीका के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने भी दूसरे टेस्ट मैच के दौरान उन तीन दर्शकों के साथ फोटो खिंचवाई थी जिन्होंने कैंडिस वार्नर के साथ संबंधों के संदर्भ में आल ब्लैक रग्बी खिलाड़ी सोनी बिल विलियम्स का मुखौटा पहना था.

कैंडिस वार्नर ने कहा कि वह अपने पति के व्यवहार के लिये कोई बहाना नहीं बना रही है लेकिन उन्होंने साथ ही यह भी जोड़ा कि वह ‘‘जितना संभव हो सके मुझे और मेरे बच्चों का बचाव कर रहे थे.’’

कैंडिस ने कहा, ‘‘लेकिन डेव जब घर आये तो उन्होंने मुझे बेडरूम में रोते हुए देखा. बेटियां केवल अपनी मां को देख रही थी. यह हृदय विदारक था. जब वह केपटाउन और पोर्ट एलिजाबेथ में थे तब मैंने खुद को मजबूत बनाये रखा था.’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन उन्हें मुखौटा पहने हुए देखना, लोगों का मुझे घूरना, मेरी तरह इशारा करना, मुझे देखकर हंसना यहां तक कि मुझको लेकर गीत बनाये गये और मुझे यह सब वहां बैठकर सहना पड़ रहा था. ’’

कैंडिस ने ऑस्ट्रेलिया प्रशंसकों से भी सहानुभूति और संयम की अपील की. उन्होंने कहा कि यह बल्लेबाज तब इन सब घटनाओं से परेशान था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget