एक्सप्लोरर

विराट ने अजिंक्य रहाणे की तारीफ की,कहा- 'मुझे रहाणे के साथ बल्लेबाजी करने में मजा आता है'

कोहली ने रहाणे को लेकर कहा कि, मुझे रहाणे के साथ बल्लेबाजी करने में मजा आता है. उनकी मानसिकता सकारात्मक है. हम बात करते हैं और विकेटों के बीच में अच्छी दौड़ लगाते हैं.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 254 रनों की दमदार पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले कप्तान विराट कोहली का कहना है कि उनका एकमात्र लक्ष्य अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाना है. भारत ने रविवार को यहां दूसरे मैच में पारी और 137 रनों से जीत दर्ज करने के साथ ही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. इस जीत के साथ भारत ने फ्रीडम ट्रॉफी पर भी कब्जा कर लिया. 'मैन ऑफ द मैच' चुने गए कोहली ने कहा, "टीम की मदद करने की मानसिकता हमेशा बनी रहती है और उस प्रक्रिया में बड़े स्कोर भी बनते हैं. मुझे लगता है कि जिस पल आप टीम के बारे में सोचना शुरू कर देते हैं, सारा दबाव खत्म हो जाता है. मैं अपने करियर में एक ऐसे मुकाम पर हूं, जहां मैं जिस तरह से खेल रहा हूं, खुश हूं और अपनी टीम में योगदान दे रहा हूं. टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाना ही मेरा एकमात्र लक्ष्य है." कोहली ने अजिंक्य रहाणे के साथ अपनी साझेदारी पर कहा, "मुझे रहाणे के साथ बल्लेबाजी करने में मजा आता है. उनकी मानसिकता सकारात्मक है. हम बात करते हैं और विकेटों के बीच में अच्छी दौड़ लगाते हैं. हम शायद सबसे सफल भारतीय जोड़ी हैं और हमारे टीम में खेलने का एकमात्र कारण यह है कि हम इसमें बहुत गर्व महसूस करते हैं. दूसरे छोर पर आनंद आने से आपका ध्यान केंद्रित रहता है."उन्होंने इस जीत के बाद टीम के सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की भी तारीफ की. कोहली ने कहा, "जब हमने एक टीम के रूप में शुरुआत की थी तो हम नंबर-7 (टेस्ट रैंकिंग में) थे. एक ही रास्ता था और वो था आगे बढ़ना. हमने कुछ चीजें रखीं और सभी को अभ्यास सत्र के दौरान में कड़ी मेहनत करने के लिए कहा. हम भाग्यशाली हैं कि पिछले तीन-चार वर्षो में हमें बेहरीतन खिलाड़ी मिले हैं. सभी लोगों में सुधार करने के लिए मौजूद भूख और जुनून को देखना अद्भुत है." दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच रांची में 19 अक्टूबर से खेला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget