एक्सप्लोरर

'मैं पुजारा सर जैसी बल्लेबाजी नहीं कर सकता...', जानिए पृथ्वी शॉ ने क्यों दिया ऐसा बयान, मच सकता है बवाल!

पृथ्वी शॉ ने कहा, "मैं नहीं मानता हूं कि मुझे अपने खेल में बदलाव करने की जरूरत है. हां, मैं कुछ सुधार कर सकता हूं. मैं चेतेश्वर पुजारा सर की तरह बल्लेबाजी नहीं कर सकता या वह मेरी तरह नहीं खेल सकते."

Prithvi Shaw Statement in Hindi: एक समय वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी का मिश्रण कहे जाने वाले विस्फोटक बल्लेबाज पृथ्वी शॉ लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर हैं. अपने करियर की शानदार शुरुआत के बाद पृथ्वी शॉ अब भारतीय टीम में जगह बनना की दौड़ में काफी पिछड़ गये हैं, लेकिन मुंबई के इस युवा खिलाड़ी ने शनिवार को कहा कि वह राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह वापस हासिल करने के लिए अपने स्वाभाविक ‘आक्रामक’ खेल पर भरोसा करना जारी रखेंगे. 

शॉ ने भारत के लिए अपना पिछला मैच जुलाई 2021 में खेला था. जब वह श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में ब्लू जर्सी में टी20 इंटरनेशनल मैच खेले थे. शॉ आईपीएल 2023 में भी बल्ले से कमाल नहीं कर सके थे. 

शॉ ने मध्य क्षेत्र और पश्चिम क्षेत्र के बीच खेले गए दिलीप ट्रॉफी के मैच के बाद कहा, "व्यक्तिगत तौर पर मैं ऐसा नहीं मानता हूं कि मुझे अपने खेल में बदलाव करने की जरूरत है. हां , मैं अपने खेल में समझदारी के साथ सुधार कर सकता हूं. मैं (चेतेश्वर) पुजारा सर की तरह बल्लेबाजी नहीं कर सकता या पुजारा सर मेरी तरह बल्लेबाजी नहीं कर सकते."

पश्चिम क्षेत्र के इस सलामी बल्लेबाज ने कहा, "मैं उसी चीज को करने की कोशिश कर रहा हूं, जिसकी मदद से यहां तक पहुंचा हूं. उदाहरण के तौर पर मेरी आक्रामक बल्लेबाजी. मैं इसमें बदलाव नहीं करना चाहता हूं."

शॉ ने कहा कि वह अपने करियर के इस चरण में अधिक से अधिक मैच खेलना चाह रहे हैं. इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि भारतीय टीम में वापसी की कोशिश के तहत उनके लिए हर रन बहुत महत्वपूर्ण होगा.

इस सलामी बल्लेबाज ने कहा, "मुझे लगता है कि इस समय मुझे जिस मैच में भी खेलने का मौका मिला रहा है वो मेरे लिए काफी अहम है. मैं दिलीप ट्रॉफी में खेलूं या मुंबई के लिए मैच खेलूं, मुझे लगता है कि मेरे लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना बहुत महत्वपूर्ण है."

शॉ दिलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल की दोनों पारियों में अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे. उन्होंने 25 और 26 रन की पारी खेली. शॉ ने कहा कि यहां बल्लेबाजों के लिए परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण थीं, लेकिन उनके पास इससे निपटने के लिए योजना थी. उन्होंने कहा, यह संभव नहीं है कि आप हमेशा परफेक्ट रहें. इस तरह की चीजें होने (रन नहीं बनने) के बाद मैं और अधिक मेहनत करने की कोशिश करता हूं. टी20 थोड़ा अधिक आक्रामक रवैया अपनाना होता है, लेकिन मानसिकता ऐसी ही होती है. 

यह भी पढ़ें-

Ashes 2023: हेडिंग्ले में सुरक्षाकर्मियों ने इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मैकुलम को स्टेडियम में नहीं दी एंट्री! कहा- हम आपको नहीं जानते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
धर्मेंद्र प्रधान के बाद गौतम गंभीर के इस्तीफे की मांग, तेज हुई डिमांड; देखें रिएक्शन
धर्मेंद्र प्रधान के बाद गौतम गंभीर के इस्तीफे की मांग, तेज हुई डिमांड; देखें रिएक्शन
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
हैरी ब्रूक को नहीं मिलेगी कप्तानी, ये दिग्गज बनेगा इंग्लैंड का नया टेस्ट कप्तान
हैरी ब्रूक को नहीं मिलेगी कप्तानी, ये दिग्गज बनेगा इंग्लैंड का नया टेस्ट कप्तान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget