एक्सप्लोरर

आरसीबी की हालत पर क्रिस गेल बोले, मैं नाकामी से नहीं घबराता

आरसीबी की हालत पर क्रिस गेल बोले, मैं नाकामी से नहीं घबराता
सौजन्य: AFP
नई दिल्ली: इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कई बड़े नाम नाकाम हुए. उनमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलने वाले वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल भी शामिल हैं. गेल हालांकि, अपनी नाकामी को बहुत गंभीरता से नहीं लेते, क्योंकि उनका कहना है कि सफलता और नाकामी खेल का हिस्सा है. अंतर्राष्ट्रीय फैशन एवं लाइफ स्टाइल ब्रांड 'एटिट्यूड डॉट कॉम' के ग्लोबल ब्रैंड एम्बेसेडर बनाए जाने के बाद दुनिया के सबसे सफल टी-20 बल्लेबाजों में से एक गेल ने अपने 'एटिट्यूड' को लेकर खुल कर बातें की. उन्होंने कहा कि बेशक वह और उनकी टीम इस साल आईपीएल में जलवा नहीं दिखा सके, लेकिन वह आश्वस्त हैं कि उनकी टीम फिर से एकजुट होगी और बेहतरीन प्रदर्शन करेगी. गेल ने कहा, "नाकामी और सफलता खेल का हिस्सा है. मैं इनसे नहीं घबराता. खेल और जिंदगी को लेकर मेरा 'एटिट्यूड' कुछ अलग है. मुझे विश्वास है कि हम फिर से एकजुट होंगे और इस सीजन से सबक लेते हुए नए सिरे से खड़े होंगे." उल्लेखनीय है कि वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज गेल के लिए आईपीएल का साल 2011 और 2012 का सीज़न सबसे शानदार रहा था. उन्होंने 2011 में 12 मैचों में दो शतकों के साथ कुल 608 रन बनाए थे, वहीं 2012 में 15 मैचों में 733 रन बनाए थे. इसमें एक शतक शामिल था. हालांकि, इस सीजन में वह अपने प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए. उन्होंने बैंगलोर के लिए इस सीज़न में खेले गए नौ मैचों में 22.22 की औसत से केवल 200 रन ही बनाए. गेल ने इस बात को लेकर निराशा जताई थी. वेस्टइंडीज इस साल चैम्पियंस ट्रॉफी में नहीं खेल रहा, लेकिन वह भारत को संभावित विजेता के तौर पर देख रहे हैं तथा इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का समर्थन भी कर रहे हैं. गेल ने कहा, "चार जून को जब भारत और पाकिस्तान की टीमें चैम्पियंस ट्रॉफी में भिड़ेंगी, तो मैं भारत के साथ खड़ा रहूंगा. इस टीम में अपना खिताब बचाने की काबिलियत है. इसके कई खिलाड़ियों ने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया है और मुझे उम्मीद है कि वे इस प्रदर्शन को इंग्लैंड में भी जारी रखेंगे."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उसको कंट्रोल करना...', BCCI की नजरों में आए वैभव सूर्यवंशी; अभिषेक शर्मा पर भी बड़ा अपडेट
'उसको कंट्रोल करना', BCCI की नजरों में आए वैभव सूर्यवंशी; अभिषेक शर्मा पर भी बड़ा अपडेट
इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत की हार, भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; बोले- 'मेरी टीम को जीत नहीं...'
इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत की हार, भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; बोले- 'मेरी टीम को जीत नहीं...'
ENG-W vs IND-W One-off Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें?
ENG-W vs IND-W One-off Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें?
लगातार 2 सीरीज हार के बाद BCCI लेगा कप्तान की 'क्लास', कोच गौतम गंभीर के पद पर भी लटकी तलवार
लगातार 2 सीरीज हार के बाद BCCI लेगा कप्तान की 'क्लास', कोच गौतम गंभीर के पद पर भी लटकी तलवार

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget