एक्सप्लोरर

आरसीबी की हालत पर क्रिस गेल बोले, मैं नाकामी से नहीं घबराता


आरसीबी की हालत पर क्रिस गेल बोले, मैं नाकामी से नहीं घबराता

सौजन्य: AFP

नई दिल्ली: इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कई बड़े नाम नाकाम हुए. उनमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलने वाले वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल भी शामिल हैं. गेल हालांकि, अपनी नाकामी को बहुत गंभीरता से नहीं लेते, क्योंकि उनका कहना है कि सफलता और नाकामी खेल का हिस्सा है.


अंतर्राष्ट्रीय फैशन एवं लाइफ स्टाइल ब्रांड 'एटिट्यूड डॉट कॉम' के ग्लोबल ब्रैंड एम्बेसेडर बनाए जाने के बाद दुनिया के सबसे सफल टी-20 बल्लेबाजों में से एक गेल ने अपने 'एटिट्यूड' को लेकर खुल कर बातें की. उन्होंने कहा कि बेशक वह और उनकी टीम इस साल आईपीएल में जलवा नहीं दिखा सके, लेकिन वह आश्वस्त हैं कि उनकी टीम फिर से एकजुट होगी और बेहतरीन प्रदर्शन करेगी.


गेल ने कहा, "नाकामी और सफलता खेल का हिस्सा है. मैं इनसे नहीं घबराता. खेल और जिंदगी को लेकर मेरा 'एटिट्यूड' कुछ अलग है. मुझे विश्वास है कि हम फिर से एकजुट होंगे और इस सीजन से सबक लेते हुए नए सिरे से खड़े होंगे."


उल्लेखनीय है कि वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज गेल के लिए आईपीएल का साल 2011 और 2012 का सीज़न सबसे शानदार रहा था. उन्होंने 2011 में 12 मैचों में दो शतकों के साथ कुल 608 रन बनाए थे, वहीं 2012 में 15 मैचों में 733 रन बनाए थे. इसमें एक शतक शामिल था. हालांकि, इस सीजन में वह अपने प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए. उन्होंने बैंगलोर के लिए इस सीज़न में खेले गए नौ मैचों में 22.22 की औसत से केवल 200 रन ही बनाए.


गेल ने इस बात को लेकर निराशा जताई थी. वेस्टइंडीज इस साल चैम्पियंस ट्रॉफी में नहीं खेल रहा, लेकिन वह भारत को संभावित विजेता के तौर पर देख रहे हैं तथा इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का समर्थन भी कर रहे हैं.


गेल ने कहा, "चार जून को जब भारत और पाकिस्तान की टीमें चैम्पियंस ट्रॉफी में भिड़ेंगी, तो मैं भारत के साथ खड़ा रहूंगा. इस टीम में अपना खिताब बचाने की काबिलियत है. इसके कई खिलाड़ियों ने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया है और मुझे उम्मीद है कि वे इस प्रदर्शन को इंग्लैंड में भी जारी रखेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WI vs PAK Test: पहले दिन पाकिस्तान पर भारी पड़ी वेस्टइंडीज, शतक के करीब हॉज
पहले दिन पाकिस्तान पर भारी पड़ी वेस्टइंडीज, शतक के करीब हॉज
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
ICC Ranking में फिर No-1 बना भारत, इंग्लैंड की बादशात 15 दिन में खत्म
ICC Ranking में फिर No-1 बना भारत, इंग्लैंड की बादशात 15 दिन में खत्म
Watch: कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget