एक्सप्लोरर

मैं क्रिमिनल नहीं हूं, आपको अपील करने का अधिकार मिलना चाहिए- कप्तानी विवाद पर डेविड वॉर्नर का तीखा बयान

David Warner: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 में वॉर्नर को कप्तानी से बैन करने के बाद उन्हें अपील करने का भी अधिकार नहीं दिया था.

David Warner: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर लगातार कप्तानी करने पर लगाए गए बैन को हटाने की मांग कर रहे हैं और अब उन्होंने एक तीखा बयान दिया है. वॉर्नर ने कहा है कि वह कोई क्रिमिनल नहीं हैं और उन्हें अपील करने का अधिकार मिलना चाहिए. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 में वॉर्नर को कप्तानी से बैन करने के बाद उन्हें अपील करने का भी अधिकार नहीं दिया था. हालांकि, अब उन्हें यह अधिकार दिया गया है और उनकी अपील का रिव्यू जल्द ही किया जा सकता है. नौ महीने पहले ही वॉर्नर ने इसके बारे में निवेदन किया था, लेकिन इसे काफी लंबा खींचा गया है.

वॉर्नर ने कहा, "इसे खींचा गया है और यह मेरे तथा मेरे परिवार के लिए काफी पीड़ादायक रहा है. मुझे लगता है कि केवल ईमानदार होने की बात क्योंकि मैं कोई क्रिमिनल नहीं हूं. एक स्टेज पर आने के बाद आपको अपील करने का अधिकार मिलना चाहिए. मैं समझता हूं कि उन्होंने मुझे बैन किया था, लेकिन किसी को पूरे जीवन के लिए बैन करना काफी बड़ा निर्णय है. यह मेरे लिए मौका है कि मैं आगे आकर कहूं कि मैं इससे आगे बढ़ चुका हूं. ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट के सेटअप में आने के लिए मैंने अपना समय दिया है."

बॉल टेंपरिंग मामले में लगा था वॉर्नर पर बैन

2018 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की टीम को गेंद से छेड़छाड़ करने का दोषी पाया गया था. कैमरून बैंक्रॉफ्ट ने सैंडपेपर से गेंद के साथ छेड़छाड़ की थी और उन्हें कैमरे ने पकड़ लिया था. मामले की जांच होने पर टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ और वॉर्नर भी इसमें लिप्त पाए गए थे. वॉर्नर और स्मिथ पर एक साल तक क्रिकेट खेलने से बैन लगाया गया था और वॉर्नर पर आजीवन कप्तानी नहीं करने का भी बैन लगाया गया था. स्मिथ बैन से लौटने के बाद ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी भी कर चुके हैं, लेकिन वॉर्नर को अब तक यह मौका नहीं मिला है.

यह भी पढ़ें:

IND vs NZ: आखिरी टी20 मुकाबले के लिए नेपियर पहुंची भारतीय टीम, जानिए कब और कहां देखें मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया A के साथ श्रीलंका पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, जानिए कब है पहला मैच? जानें कहां होगा लाइव प्रसारण
इंडिया A के साथ श्रीलंका पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, जानिए कब है पहला मैच? जानें कहां होगा लाइव प्रसारण
डब्ल्यूटीसी मैचों से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्यों टीम इंडिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण, जानिए
डब्ल्यूटीसी मैचों से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्यों टीम इंडिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण, जानिए
IND vs AFG: प्लेइंग XI को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा, बताया कौन करेगा तीसरे नंबर पर बैटिंग
IND vs AFG: प्लेइंग XI को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा, बताया कौन करेगा तीसरे नंबर पर बैटिंग
2027 का विश्वकप खेलेंगे विराट कोहली, रोहित को करना होगा खुद को साबित, पूर्व क्रिकेटर ने क्या कुछ कहा जानिए
2027 का विश्वकप खेलेंगे विराट कोहली, रोहित को करना होगा खुद को साबित, पूर्व क्रिकेटर ने क्या कुछ कहा जानिए

वीडियोज

Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अन्नामलाई ने छोड़ा साथ, नई पार्टी का किया ऐलान, BJP बोली- 'उनके जाने से कोई नुकसान नहीं'
अन्नामलाई ने छोड़ा साथ, नई पार्टी का किया ऐलान, BJP बोली- 'उनके जाने से कोई नुकसान नहीं'
US के 'दोस्त' ने पाकिस्तान को बताया 'धोखेबाज', मध्यस्थता पर जमकर लताड़ा, कहा - 'जो खुद परेशानी...'
US के 'दोस्त' ने पाकिस्तान को बताया 'धोखेबाज', मध्यस्थता पर जमकर लताड़ा, कहा - 'जो खुद परेशानी...'
दिल्ली, मुजफ्फरपुर, नोएडा और अब इंदौर... 4 अग्निकांड और 26 मौतें, कैसे इंसानों को जिंदा जला रही आग!
दिल्ली, मुजफ्फरपुर, नोएडा और अब इंदौर... 4 अग्निकांड और 26 मौतें, कैसे इंसानों को जिंदा जला रही आग!
भारत के साथ 5th जेनरेशन Su-57 बनाएगा रूस, पुतिन ने खुद किया ऐलान, PAK पर बोले- मैं नहीं मानता कि वो चीन का....
भारत के साथ 5th जेनरेशन Su-57 बनाएगा रूस, पुतिन ने खुद किया ऐलान, PAK पर बोले- मैं नहीं मानता कि वो चीन का....
IND vs AFG: प्लेइंग XI को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा, बताया कौन करेगा तीसरे नंबर पर बैटिंग
IND vs AFG: प्लेइंग XI को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा, बताया कौन करेगा तीसरे नंबर पर बैटिंग
Peddi Box Office Day 1: ‘पेद्दी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, बनी जाह्नवी के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
‘पेद्दी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, बनी जाह्नवी के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
क्या है खेत बचाओ अभियान, जिसे 1 से 30 जून देशभर में चलाने जा रही सरकार?
क्या है खेत बचाओ अभियान, जिसे 1 से 30 जून देशभर में चलाने जा रही सरकार?
Embed widget