एक्सप्लोरर

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा WTC फाइनल? जानें पूरा समीकरण

IND vs PAK: भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में अव्वल नंबर पर है. वहीं पाकिस्तान 8वें पायदान पर है. तो क्या यहां से भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल हो सकता है? आइए जानते हैं.

IND vs PAK WTC Final 2023-25: पाकिस्तान को हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में 10 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. इस हार के बाद पाकिस्तान को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में काफी नुकसान हुआ था. इस हार के बाद पाकिस्तान का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना काफी मुश्किल हो गया. हालांकि समीकरण के हिसाब से अभी पाकिस्तान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच सकती है. तो क्या इस हिसाब से भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल हो सकता है? आइए जानते हैं. 

बता दें कि भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में अव्वल नंबर पर है, जबकि बांग्लादेश के खिलाफ हार झेलनी वाली पाकिस्तान 8वें पायदान पर पहुंच गई. टीम इंडिया फाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदारों में से एक है, जबकि पाकिस्तान का फाइनल में पहुंचना बहुत ही मुश्किल दिख रहा है. 6 में से सिर्फ 2 मैच जीतने के बाद पाकिस्तान का जीत प्रतिशत सिर्फ 30.56 का है. 

हालांकि अभी पाकिस्तान को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के चक्र में 8 टेस्ट और खेलने हैं. फाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को अपने सभी 8 मैचों में जीत दर्ज करनी होगी. हालांकि यह पाकिस्तान के लिए आसान नहीं होगा क्योंकि उन्हें वेस्टइंडीज़, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड जैसी विरोधी टीमों के खिलाफ खेलना है. 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो सकता है फाइनल 

गौरतलब है कि टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में पहले और ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर मौजूद है. भारतीय टीम ने 9 में 6 मैचों में जीत दर्ज की, 2 गंवाए और 1 मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ. वहीं दूसरे नंबर पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया ने 12 मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने 8 मैचों में जीत दर्ज की, 3 गंवाए और 1 ड्रॉ पर खत्म हुआ. ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत 62.50 का है. 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नवंबर, 2024 से जनवरी, 2025 तक पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जानी है. पांच मैचों की यह सीरीज दोनों टीमों के फाइनल में पहुंचने के लिए अहम होगी. गौर करने वाली बात यह है कि 2021-23 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता था. 

 

ये भी पढ़ें...

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह पर उमड़ा फैंस का प्यार, फैंस बोले - 'यॉर्कर किंग' के आगे एमएस धोनी भी फेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget