एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2024: वर्ल्ड कप के लिए तय हो गई टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने दिया तसल्ली देने वाला जवाब

Indian Cricket Team: इस साल खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन हो गया है? रोहित ने विश्व कप की टीम को लेकर जवाब दिया.

Indian Cricket Team For T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी टी20 इंटरनेशनल सीरीज़ खेलनी थी, जो पूरी हो चुकी है. अब भारतीय खिलाड़ियों के पास वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए सिर्फ आईपीएल 2024 बाकी है. ऐसे में क्या टीम मैनेजमेंट ने विश्व के लिए खिलाड़ियों का चुनाव कर लिया है? या वर्ल्ड को लेकर भारतीय स्क्वॉड की क्या स्थिति है, इस पर कप्तान रोहित शर्मा ने जवाब दिया. 

भारतीय कप्तान ने 'जिया सिनेमा' पर बात करते हुए बताया कि वर्ल्ड कप के लिए पूरा स्क्वॉड तो नहीं, लेकिन 8-10 खिलाड़ी दिमाग में हैं. रोहित ने कहा, "हमने 15 सदस्यीय टीम तो फाइनल नहीं की है, लेकिन हमारे दिमाग में 8-10 खिलाड़ी हैं. इसलिए हम कंडीशन के हिसाब से अपना कॉम्बीनेशन बनाएंगे. वेस्टइंडीज़ में कंडीशन स्लो हैं इसलिए हम उस हिसाब से चुनेंगे"

अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा का शतक 

भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज़ का तीसरा और आखिरी मुकाबला बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेल, जहां कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला खूब गरजा. मुकाबले में रोहित ने 69 गेंदों में 11 चौके और 8 छक्कों की मदद से 121* रनों की पारी खेली. रोहित के बल्ले से ये शतकीय पारी तब आई, जब टीम इंडिया काफी खराब हाल में थी. ये हिटमैन का टी20 इंटरनेशनल में 5वां शतक रहा. रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए. 

दो सुपर ओवर के बाद मुकाबला जीता भारत

बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला एक नहीं, बल्कि दो सुपर ओवर के बाद खत्म हुआ. पहले दोनों टीमों ने 212-212 रन स्कोर कर मैच टाई किया, जिसके बाद पहला सुपर खेला गया. पहला सुपर ओवर भी टाई पर खत्म हुआ, जिसमें दोनों टीमों ने 16-16 रन स्कोर किए. फिर दूसरे सुपर ओवर में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 11 रन बनाए और अफगानिस्तान को सिर्फ 1 रन पर ऑलआउट कर मैच अपने नाम किया.  

 

ये भी पढ़ें...

IND vs AFG: विराट कोहली की चौंका देने वाली फील्डिंग, हैरतअंगेज छलांग लगाकर रोकी थी बाउंड्री; देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
IND vs SL 1st Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट
IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट
केएल राहुल के लिए 'अनलकी' है 80-90 का फेर, 7वीं बार शतक के करीब आउट
केएल राहुल के लिए 'अनलकी' है 80-90 का फेर, 7वीं बार शतक के करीब आउट

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget