एक्सप्लोरर

IND Vs PAK: हसन अली और हसनैन में से किसे मिलेगा मौका? बाबर आजम के सामने खड़ी हुई नई समस्या

IND Vs PAK: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के सामने चोटिल तेज गेंदबाजों की वजह से नई परेशानी खड़ी हो गई है. हसन अली और हसनैन में से किसी एक को प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा.

India Vs Pakistan: एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान की टक्कर भारत के साथ है. इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान को चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझना पड़ रहा है. पाकिस्तान आजम के सामने इस मुकाबले में तेज गेंदबाज हसन अली (Hasan Ali) और हसनैन में से किसी एक को चुनने की चुनौती है. 

पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी एशिया कप की शुरुआत से पहले ही चोटिल हो गए थे. इसके बाद मोहम्मद वसीम भी चोटिल होने की वजह से एशिया कप से बाहर हो गए. शाहनवाज दहानी भी चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार हो गए हैं. शनिवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शहनवाज दहानी के एशिया कप से बाहर होने की जानकारी दी.

अब बाबर आजम के सामने तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में वो दो विकल्प बचे हैं जिन्हें पहले एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम में जगह नहीं मिली थी. हसनैन को अफरीदी के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया गया था, जबकि वसीम के स्थान पर हसन अली को टीम में जगह मिली. 

हसन अली को मिल सकती है जगह

रिप्लेसमेंट में भले ही हसनैन का नाम हसन अली से पहले आया था, लेकिन अनुभवी गेंदबाज होने की वजह से बाबर आजम हसन अली को प्लेइंग 11 में जगह दे सकते हैं. पाकिस्तान के लिए हालांकि नसीम शाह का फिट होना राहत की खबर है. हारिस राउफ भी इस मुकाबले के लिए फिट हैं और उन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिलना तय है. इसके अलावा पाकिस्तान दो स्पिनर्स के साथ मैदान में उतर सकता है.

पाकिस्तान प्लेइंग 11: बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, फखर जमां, खुशदिल शाह, इफतियार अहमद, आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नावाज, हसन अली/हसनैन, नसीम शाह, हारिस राउफ.

Asia Cup 2022: भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान को एक और हार के लिए रहना चाहिए तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
हार्दिक पांड्या थामेंगे KKR का हाथ, रहाणे के बाद बनेंगे कप्तान?
हार्दिक पांड्या थामेंगे KKR का हाथ, रहाणे के बाद बनेंगे कप्तान?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, CSA ने किया एलान
भारत और दक्षिण अफ्रीका के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, CSA ने किया एलान
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल को लगी चोट, बढ़ गई टेंशन
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल को लगी चोट, बढ़ गई टेंशन

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget