एक्सप्लोरर

Asia Cup 2022: भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान को एक और हार के लिए रहना चाहिए तैयार

IND Vs PAK: भारत के सामने पाकिस्तान की टीम बेहद कमजोर है. इतना ही नहीं आंकड़ों की जुबानी भी टीम इंडिया पाकिस्तान पर भारी पड़ती है.

Asia Cup 2022: एशिया कप में रविवार को सुपर 4 के मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टक्कर होने जा रही है. इससे पहले ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी थी. एशिया कप में आंकड़ों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि पाकिस्तान की टीम को एक और हार के लिए तैयार रहना चाहिए. इतना ही नहीं भारत के मुकाबले पाकिस्तान की बैटिंग लाइनअप भी बेहद कमजोर है.

बड़े टूर्नामेंट्स में भारतीय टीम हमेशा ही पाकिस्तान पर भारी पड़ी है. एशिया कप की बात करें तो अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच 15 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 9 मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है. पाकिस्तान की टीम महज 5 मुकाबलों में ही इंडिया को मात दे पाई है. 1997 में खेले गए एक मुकाबले का नतीजा नहीं निकला था. 

दरअसल, पाकिस्तानी खिलाड़ी बड़े मुकाबलों में भारत का सामना करते हुए अतिरिक्त दबाव होने की वजह से बिखर जाते हैं. वर्ल्ड कप में तो पाकिस्तान ने आज तक सिर्फ एक बार ही इंडिया को हराया. ग्रुप स्टेज के मुकाबले की भी बात करें तो पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भी भारतीय गेंदबाजों के सामने दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए.

मजबूत है टीम इंडिया

पाकिस्तान की तुलना में भारतीय टीम बेहद मजबूत है. भारत के पास टॉप ऑर्डर में रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी हैं. मिडिल ऑर्डर में भी टीम इंडिया के पास शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या हैं. फिनिशर की भूमिका निभाने के लिए टीम इंडिया के पास दिनेश कार्तिक हैं जो कि अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं.

इंडिया के पास दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल जैसे ऑलराउंडर भी हैं जो कि बल्ले और गेंद दोनों से ही कमाल करने की क्षमता रखते हैं. चहल और अश्विन जैसे स्पिनर्स के सामने भी पाकिस्तान के बल्लेबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

पाकिस्तान की बैटिंग और बॉलिंग में नहीं है ज्यादा दम

वहीं पाकिस्तान की बात करें तो बल्लेबाजी में उनकी पूरी टीम बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान पर निर्भर करती है. बाबर आजम भले ही टी20 क्रिकेट में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं लेकिन इस फॉर्मेट की पिछले 10 पारियों में दो ही अर्धशतक जड़ पाए हैं. बाबर आजम के नहीं चलने की वजह से रिजवान पर अतिरिक्त दबाव आ जाता है और उन्हें संभलकर बल्लेबाजी करनी पड़ती है. इन दोनों के अलावा पाकिस्तान के पास बैटिंग लाइनअप में कोई भरोसेमंद बल्लेबाज नहीं है.

पाकिस्तान के लिए उसकी गेंदबाजी भी परेशानी का सबब बनी हुई है. पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी चोटिल होने की वजह से पहले ही एशिया कप से बाहर हो गए थे. भारत के खिलाफ मैच से पहले शाहनवाज दहानी भी चोटिल होने की वजह से मैच से बाहर हो गए. भारत के खिलाफ मैच में नसीम शाह ने बेहतरीन गेंदबाजी की थी लेकिन अपने स्पेल के आखिरी ओवर में वह भी लड़खड़ाते हुए नज़र आए थे.

IND vs PAK: एशिया कप में आज फिर भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानिए पॉसिबल प्लेइंग-11 से लेकर पिच और मौसम का मिजाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget