एक्सप्लोरर

महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत ने रचा नया इतिहास

नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम की उप-कप्तान हरमनप्रीत कौर देश की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं जिनका चयन किसी विदेशी टी20 फ्रेंचाइजी ने अपने टीम के लिए किया है. ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले महिला बिग बैश लीग की मौजूदा चैंपियन टीम सिडनी थंडर्स ने अपने साथ जोड़ा है.

हरमनप्रीत के करार की जानकारी बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को दी. आपको बता दें कि एक जून को बीसीसीआई ने भारतीय महिला क्रिकेटरों को विदेशी लीग में खेलने की अनुमति दी थी.

हरमनप्रीत को अपनी टीम में जोड़ने के लिए कई टीमों के बीच जद्दोजहद हुई थी, लेकिन अंत में सिडनी थंडर्स उन्हें हासिल करने में कामयाब रही. थंडर की कप्तान एलेक्स ब्लैकवेल ने कहा, 'हमने भारतीय टीम में वेदा कृष्णमूर्ति और हरमनप्रीत कौर को मिलाकर कई जोशीले खिलाड़ी देखे हैं. मेरे ख्याल से ये दोनों शानदार हैं.' ब्लैकवेल भारतीय महिला टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को भी बिग बैश में खेलते हुए देखना चाहती थीं.

इस साल ऑस्ट्रेलिया में हुई टी20 सीरीज में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था और उस जीत में हरमनप्रीत कौर ने अहम भूमिका निभाई थी.

हरमनप्रीत के अनुबंध से मिताली राज और झूलन गोस्वामी के करार की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवें टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन! आकिब-कुलदीप और वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका को सालों याद रहेगी यह जीत, तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा; बने नंबर-1

इटली ट्रिप पर गईं सारा तेंदुलकर, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'

Azam Khan Arrest Live Updates: ED की हिरासत में आजम खान, अखिलेश यादव ने बीजेपी को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
ED की हिरासत में आजम, अखिलेश ने BJP को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर

'गरीबी, नक्सल और विकास...', PM मोदी बोले- सरदार पटेल के बिना देश की कल्पना नामुमकिन

'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की

Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे

Embed widget