एक्सप्लोरर

Harleen Deol Century: हरलीन देओल ने गेंदबाजों को दिन में दिखाए तारे, वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा शतक

Harleen Deol IND W vs WI W: हरलीन देओल ने दमदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ दिया है. उन्होंने टीम इंडिया के लिए दमदार पारी खेली है.

Harleen Deol IND W vs WI W: हरलीन देओल ने विस्फोटक प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ दिया है. वीमेंस क्रिकेट में भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है. हरलीन ने दूसरे वनडे में मंगलवार को शतक लगाया. उन्होंने 103 गेंदों का सामना करते हुए 115 रनों की पारी खेली. हरलीन की दमदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 350 रनों का आंकड़ा पार कर लिया. उनके साथ-साथ प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना ने भी अच्छी बैटिंग की.

दरअसल हरलीन भारत के लिए दूसरे वनडे में नंबर तीन पर बैटिंग करने आईं. उन्होंने इस दौरान 103 गेंदों का सामना करते हुए 115 रन बनाए. हरलीन की इस पारी में 16 चौके शामिल रहे. उन्होंने वेस्टइंडीज की बॉलर्स की खूब धुलाई की. हरलीन ने जेमिमा रोड्रिग्ज के साथ अच्छी साझेदारी निभाई. जेमिमा 52 रन बनाकर आउट हुईं. उन्होंने 36 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्का लगाया. 

हरलीन का अब तक ऐसा रहा है वनडे करियर -

अगर हरलीन के वनडे करियर पर नजर डालें तो वह ज्यादा लंबा नहीं रहा है. हरलीन ने अभी तक 15 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान 436 रन बनाए हैं. उन्होंने वनडे में एक शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. हरलीन ने वडोदरा में 115 रनों की पारी खेली. यह उनके वनडे करियर का सबसे बड़ा स्कोर है. 

टीम इंडिया ने पार किया 350 रनों का आंकड़ा -

भारत ने वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज के दूसरे मैच में 359 रनों का लक्ष्य दिया. हरलीन की पारी के दम पर भारत ने 350 रनों का आंकड़ा पार किया. हरलीन के साथ-साथ मंधाना, प्रतिका और जेमिमा ने दमदार प्रदर्शन किया. मंधाना ने 47 गेंदों में 53 रन बनाए. प्रतिका ने 86 गेंदों का सामना करते हुए 76 रन बनाए. जेमिमा ने 52 रनों की पारी खेली.

यह भी पढ़ें : Champions Trophy 2025: भारत के लिए अच्छी खबर! चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फिट हुआ यह दिग्गज गेंदबाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget