एक्सप्लोरर

IND vs PAK: ‘हारिस रऊफ पर वो दो छक्के सिर्फ विराट ही मार सकता है’, कोहली पर हार्दिक पांड्या का बयान

IND vs PAK: भारत-पाक मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने विराट कोहली के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके अलावा कोई भी हारिस रऊफ पर वो दो छक्के नहीं लगा सकता.

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच 4 विकट से जीत लिया. इस जीत में भारतीय स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली का सबसे बड़ा हाथ रहा. कोहली ने 53 गेंदों में 82* रनों की पारी खेली. रनों का पीछा करते हुए विराट कोहली ने 19वें ओवर में तेज़ गेंदबाज़ हारिस रऊफ के पर दो छक्के लगाए. उन छक्कों से मैच भारत के काफी करीब आ गया था. हार्दिक पांड्या ने उन दो छक्कों के बारे में कहा कि वो छक्के सिर्फ विराट ही लगा सकता था.

बता दें कि भारतीय टीम को जीत के लिए आखिरी 8 गेंदों में 28 रनों की दरकार थी. 19वां ओवर फेंक रहे तेज़ गेंदबाज़ हारिस रऊफ के पर विराट कोहली ने लगातार 2 छक्के लगाकर स्कोर कम किया और इसके बाद टीम इंडिया को लास्ट ओवर में सिर्फ 16 रन बनाने थे.

कोहली के सिवा कोई नहीं खेल सकता ऐसे शॉट्स

हार्दिक ने बीसीसीआई से बात करते हुए कहा, “मैंने बहुत छक्के लगाए हैं लेकिन वो दो खास हैं और मेरे दिल मे बहुत खास हैं क्योंकि वो हमारे लिए बहुत मायने रखते हैं. मैंन बहुत क्रिकेट खेला है लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोहली के अलावा कोई भी वो दो शॉट्स खेल पाएगा.”

हार्दिक ने आगे बात करते हुए कहा, “सबसे अच्छी बात यह थी हमने साथ में संघर्ष किया. यह उतना खास नहीं होता अगर हम जाकर तेज़ी से बल्लेबाज़ी करते. आपने अविश्वसनीय शॉट्स खेले. यह इसलिए भी खास था कि हमें इस बारे में पता था कि हम संघर्ष कर रहे हैं.”

बड़े मैचों में होता है दबाव

हार्दिक ने आगे कहा, “मैंने टीम में दबाव देखा था. मैं बहुत इज़्ज़त के साथ ये कहूंगा कि कई लोग बड़े मैचों में दबाव महसूस करते हैं और जानते हैं कि ये कितना अहम है. हमनें एक टीम के रूप में बहुत कठिन परिश्रम किया और लोग एक दूसरे से खुश थे.”

हार्दिक ने आगे कहा, “मैं आज सुन्न था. जब मैं मैदान पर आया, मैं बहुत खुश था. मैं राहुल द्रविड़ सर से बात कर रहा था. मैं कह सकता हूं कि वो तनाव में थे लेकिन उन्होंने मुझसे कहा, ‘तुमने बहुत कुछ किया है और शांत रहो.”

ये भी पढ़ें....

IND vs PAK: कोहली की 'विराट' पारी के आगे बौना साबित हुआ पाकिस्तान, भारत ने अंतिम बॉल पर जीती हारी हुई बाज़ी

IND vs PAK: बाबर आजम की कप्तानी पर पूर्व दिग्गज ने उठाए सवाल, बताया- भारत के खिलाफ कहां हुई बड़ी चूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget