एक्सप्लोरर

Hardik Pandya को लग सकता है झटका, Rohit Sharma समेत इन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है Mumbai Indians

IPL 2022 की नीलामी से पहले BCCI सभी फ्रेंचाइजियों को तीन-तीन खिलाड़ियों को रिटेन यानी टीम में बरकरार रखने का मौका देगी.

Mumbai Indians can Retain Rohit Sharma, Jasprit Bumrah and Kieron Pollard: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीज़न यानी आईपीएल 2022 में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी. लखनऊ और अहमदाबाद के रूप में दो नई टीमें दुनिया की इस सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में शामिल हुई हैं. आईपीएल 2022 के आगाज़ से पहले मेगा ऑक्शन है. रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल 2022 की नीलामी दिसंबर में होगी. इससे पहले आईपीएल के नियमों के मुताबिक, सभी टीमों को अपने रिटने खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी होगी. जानकारी के मुताबिक, मुंबई इंडियंस कप्तान रोहित शर्मा, ऑलराउंडर कीरन पोलार्ड और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रिटेन कर सकती है. वहीं हार्दिक पांड्या को फ्रेंचाइज़ी ऑक्शन पूल में भेजेगी.

आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के ‘कोर’ खिलाड़ियों से हार्दिक पांड्या बाहर हो सकते हैं. वह पिछले कुछ समय से विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं. खिलाड़ियों के रिटेन करने से जुड़े आईपीएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "मुझे लगता है कि बीसीसीआई के पास एक राइट टू मैच (आरटीएम यानी दूसरी टीम की बोली के बराबर रकम पर एक खिलाड़ी को टीम से जोड़ने का अधिकार) का फार्मूला होगा. अगर आरटीएम नहीं हो तो चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की छूट मिल सकती है. रोहित शर्मा और भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह उनकी पहली पसंद होंगे. कीरोन पोलार्ड टीम की तीसरी पसंद होंगे. इस टीम की ताकत प्रदर्शन में निरंतरता है, जिसमें ये तीनों उनके स्तंभ हैं."

इस अधिकारी ने कहा, "अभी की परिस्थितियों में हार्दिक पांड्या को टीम में बनाये रखने की संभावना 10 प्रतिशत से भी कम है. हां, वह टी20 विश्व कप के अगले कुछ मैचों में सभी से बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन फिर भी टीम में उनके लिए संभावना कम है. अगर चार खिलाड़ी रिटेन हुए या एक आरटीएम है तो सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन उस स्थान के बड़े दावेदार होंगे."

हार्दिक को लेकर यह फैसला पूरी तरह से क्रिकेट पर आधारित है, क्योंकि वह अब पहले की तरह ऑलराउंडर नहीं हैं. हार्दिक पहले 130 किलोमीटर की रफ्तार से तेज गेंदबाजी करते थे, लेकिन चोट से वापसी के बाद वह ऐसा नहीं कर रहे हैं. भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर कप्तानी की भूमिका को लेकर दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ सकते हैं. 

श्रेयस अय्यर के करीबी सूत्रों की मानें तो वह टीम का नेतृत्व करने की भूमिका के लिए उत्सुक हैं और इस बात की संभावना कम है कि दिल्ली कैपिटल्स उन्हें फिर से कप्तानी सौंपे. टीम ने ऋषभ पंत की अगुवाई में इस साल आईपीएल के प्ले-ऑफ में जगह पक्की की थी. नयी फ्रेंचाइजी टीमों को नीलामी से पहले खिलाड़ियों के पूल से तीन-तीन क्रिकेटरों को चुनने का मौका मिल सकता है. सभी टीमों को बराबरी का मौका देने के लिए बीसीसीआई दो नयी फ्रेंचाइजी (लखनऊ और अहमदाबाद) को नीलामी से पहले उपलब्ध पूल से तीन-तीन खिलाड़ियों को चुनने का मौका देने पर विचार कर रहा है.

उन्होंने कहा, "इसके पीछे का तर्क यह है कि नयी टीमों को ‘कोर’ तैयार करने का मौका दिया जाए. जाहिर है इसके तौर-तरीकों पर काम करने की जरूरत है, जिसमें खिलाडियों की फीस और साथ ही यह भी शामिल है कि क्या वह विशेष खिलाड़ी नीलामी से पहले चुना जाना चाहता है. ज्यादातर पुरानी टीमों के पास रिटेन का विकल्प होगा, ऐसे में नई टीमों को यह मौका मिल सकता है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget