एक्सप्लोरर

IND vs AUS: हार्दिक पांड्या ने स्मिथ को जीरो पर आउट कर बनाया रिकॉर्ड, इस खास लिस्ट में हुए शामिल

IND vs AUS 3rd ODI: चेन्नई वनडे में स्टीव स्मिथ बिना कोई रन बनाए पवैलियन लौट गए. टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने स्टीव स्मिथ को केएल राहुल के हाथों कैच आउट करवाया.

Hardik Pandya vs Steve Smith Stats: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का निर्णायक मैच चेन्नई में खेला जा रहा है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. वहीं, खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम 18.2 ओवर में 3 विकेट पर 97 रन बना चुकी है. फिलहाल, डेविड वार्नर और मार्नस लभुशेन क्रीज पर हैं. जबकि ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श और स्टीव स्मिथ पवैलियन लौट चुके हैं. बहरहाल, स्टीव स्मिथ बिना कोई रन बनाए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान हार्दिक पांड्या की गेंद पर पवैलियन लौट गए.

वनडे में हार्दिक पांड्या ने स्टीव स्मिथ को पांचवीं बार किया आउट

स्टीव स्मिथ वनडे क्रिकेट में पांचवीं बार हार्दिक पांड्या की गेंद पर आउट हुए. वहीं, स्टीव स्मिथ को वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार इंग्लैंड आदिल रशीद ने अपना शिकार बनाया है. आदिल राशिद के अलावा हार्दिक पांड्या, मोईन अली ट्रेंट बोल्ट, स्टुअर्ट ब्रॉड, मोहम्मद शमी, मार्क वुड और उमेश यादव ने 5-5 बार आउट किया है. आज हार्दिक पांड्या की गेंद पर केएल राहुल ने स्टीव स्मिथ का कैच पकड़ा. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान अपना खाता खोलने में नाकाम रहे.

सीरीज जीतने पर है दोनों टीमों की निगाहें

गौरतलब है कि भारतीय टीम ने 3 वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया था. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे मैच में शानदार वापसी की. विशाखापत्तनम वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराया. इस तरह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. यानि, चेन्नई वनडे को जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी. बहरहाल, दोनों टीमों की नजरें आखिरी वनडे मैच जीतकर सीरीज जीतने पर है.

ये भी पढ़ें-

फीफा वर्ल्ड कप जीतने के बाद पहली बार मैदान में उतरेगी अर्जेंटीना, मैच देखने के लिए 15 लाख फैंस ने टिकट के लिए किया अप्लाई

Virat Kohli Rankings: 12 साल तक भारतीय बल्लेबाजों में टॉप रैंकिंग पर रहे कोहली, अब शुभमन गिल निकले आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENGF: कार्डिफ पर सबसे कम स्कोर कितना डिफेंड हुआ है? भारत ने इंग्लैंड को दिया है 234 का लक्ष्य
कार्डिफ पर सबसे कम स्कोर कितना डिफेंड हुआ है? भारत ने इंग्लैंड को दिया है 234 का लक्ष्य
IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'ढेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'ढेर'
दूसरे वनडे में बिखरी टीम इंडिया, 44 ओवर में ऑलआउट, इंग्लैंड को मिला 234 रन का लक्ष्य; कोहली-अय्यर की फिफ्टी
दूसरे वनडे में बिखरी टीम इंडिया, 44 ओवर में ऑलआउट, इंग्लैंड को मिला 234 रन का लक्ष्य
विराट कोहली ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने बल्लेबाज; इस दिग्गज का तोड़ा रिकॉर्ड
विराट कोहली ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने बल्लेबाज

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget