एक्सप्लोरर

Asia Cup: 'पाकिस्तान के साथ हम खेलते हैं तो...', एक बार फिर एशिया कप में IND vs PAK मैच को लेकर भड़के हरभजन सिंह

IND vs PAK Asia Cup 2025: भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने एक बार फिर दोहराया कि एशिया कप में भारत को पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना चाहिए. उन्होंने कहा ये ठीक नहीं है.

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में शामिल हैं, दोनों के बीच 14 सितंबर को दुबई में मैच तय है. दोनों टीमों ने अपने स्क्वॉड का भी ऐलान कर दिया है, हालांकि कई लोग मानते हैं कि भारत को पाकिस्तान के साथ ये मैच नहीं खेलना चाहिए. इनमें हरभजन सिंह भी शामिल हैं, जिन्होंने एक बार फिर अपनी बात दोहराते हुए कहा कि एक तरफ हमारे सैनिकों की शहादत हो रही है दूसरी टीम हम मैच खेले तो ये ठीक नहीं है.

एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान मंगलवार को हुआ, इसी दिन भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह अपनी पत्नी गीता बसरा के साथ सचखंड श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे. यहां पत्रकारों ने उनसे पूछा कि आपने डब्ल्यूसीएल में उनके साथ नहीं खेला लेकिन एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान होने जा रहा है तो इस पर भज्जी ने कहा, "देखो ये मेरा फैसला था, मेरा जमीर नहीं कह रहा था कि मैं उनके साथ मैच खेलूं. इसलिए मैंने उनके साथ मैच नहीं खेला."

एशिया कप में IND vs PAK मैच को लेकर क्या बोले हरभजन

हरभजन सिंह ने कहा, "ये मेरी निजी राय हैं कि जब तक हमारे देश के रिश्ते किसी देश के साथ ठीक नहीं है तो हमें न तो उनके साथ व्यापार और न ही क्रिकेट खेलना चाहिए. क्रिकेट तो बहुत छोटी चीज है. सरकार क्या सोचती है वो उनकी सोच है लेकिन व्यक्तिगत रूप से मुझे लगता है कि ये ठीक नहीं है. एक तरफ हमारे सैनिकों की शहादत हो रही है. जो पहलगाम में हुआ, उसके बाद भी हम क्रिकेट खेले तो ये अच्छा संदेश नहीं जाएगा."

हालांकि हरभजन सिंह ने साफ किया कि ये उनकी निजी राय हैं और अंतिम फैसला बीसीसीआई और सरकार ही लेती है. एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसका आयोजन 9 सितंबर से 28 सितंबर तक होगा. इसमें कुल 8 टीमों को 2 ग्रुप (4-4) में बांटा गया है.

ग्रुप स्टेज के बाद दोनों ग्रुप से टॉप 2-2 टीमें सुपर फोर में जाएंगी, यहां भी भारत बनाम पाकिस्तान मैच हो सकता है और अगर दोनों टीमें फाइनल तक पहुंची एशिया कप में 3 मैच इन दोनों टीमों के बीच होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget