एक्सप्लोरर

Ram Mandir: 'जिसे नहीं जाना हो वो न जाए, मैं तो जाऊंगा', राम मंदिर पर हरभजन सिंह का बयान

Harbhajan Singh: पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह का कहना है कि जब भी उन्हें मौका मिलेगा तो वह अयोध्या में बने राम मंदिर में जरूर जाएंगे.

Harbhajan Singh On Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में अब महज दो दिन बाकी रह गए हैं. इसके लिए जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं. साधु संतों के साथ ही देशभर की कई बड़ी हस्तियां इस आयोजन में शामिल हो रही हैं. हालांकि कांग्रेस ने इसे भाजपा का राजनीतिक इवेंट बताकर यहां जाने से मना कर दिया है. जब इसे लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने साफ-साफ लहजों में कह दिया कि जिसे नहीं जाना हो वो न जाए, मैं तो जाऊंगा.

हरभजन सिंह आम आदमी पार्टी की ओर से राज्ससभा सांसद हैं. उन्होंने अलग-अलग राजनीतिक दलों के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने और न जाने के फैसलों से जुड़े एएनआई के एक सवाल पर कहा, 'कौन क्या कहता है यह बहुत अलग बात है. जो सच है, वह यह है कि मंदिर बन गया है और हम सब का सौभाग्य है कि हमारे दौर में यह हो रहा है. हमें वहां जाना चाहिए. आशीर्वाद लेना चाहिए. कोई जाए न जाए, मेरी भगवान में आस्था है, यकीन है तो मैं तो जाऊंगा.'

हरभजन ने कहा, 'कोई पार्टी जाए या न जाए. लेकिन मेरा अपना एक स्टैंड है. मैं भगवान को मानता हूं. कांग्रेस को जाना है जाए, नहीं जाना है न जाए. जिसे भी नहीं जाना हो न जाए. किसी को मेरे जाने से दिक्कत है तो उनको जो करना है करे. मैं एक ऐसा इंसान हूं जो भगवान में विश्वास रखता है. मेरे जीवन में जो कुछ भी हुआ है, आज मैं जो कुछ भी हूं तो यह उसी की कृपा है. तो मैं तो जरूर आशीर्वाद लेने जाऊंगा.'

हरभजन ने कहा, 'मैं हर मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे में आशीर्वाद लेने जाता हूं. जब भी मुझे मौका मिलेगा तो मैं राम मंदिर जाऊंगा. इसमें कोई शक नहीं है.'

यह भी पढ़ें...

In Pics: जेम्स एंडरसन ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट, टॉप-5 में चार स्पिनर; भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैचों के बेस्ट गेंदबाज

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी आज फिर उतरेंगे मैदान पर? जानिए कितने बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी आज फिर उतरेंगे मैदान पर? जानिए कितने बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20
IND-W Vs ENG-W Test Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम टेस्ट मैच में इंग्लैंड पर भारी, यकीन नहीं तो रिकॉर्ड देख लें
भारतीय महिला क्रिकेट टीम टेस्ट मैच में इंग्लैंड पर भारी, यकीन नहीं तो रिकॉर्ड देख लें
जन्मदिन पर घर पहुंचा अफगानिस्तान के खिलाड़ी का पार्थिव शरीर, आंखे नम कर देंगी ये तस्वीरें
जन्मदिन पर घर पहुंचा खिलाड़ी का पार्थिव शरीर, आंखे नम कर देंगी ये तस्वीरें

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget