एक्सप्लोरर

Yauzvendra Chahal: 'उसे नंजरअंदाज किया जा रहा है', टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में युजवेंद्र चहल की संभावना पर बोले हरभजन सिंह

Harbhajan On Chahal: हरभजन सिंह का कहना है कि भारत में अभी भी युजवेंद्र चहल से ज्यादा बहादुर स्पिनर कोई नहीं है. उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जाता रहा है.

T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान टी20 सीरीज के साथ ही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप की अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने की शुरुआत कर दी थी. IPL के दौरान इन तैयारियों को और पुख्ता किया जाना है. टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड के लिए कुछ खिलाड़ी पहले ही मार्क किए जा चुके हैं और कुछ IPL परफॉर्मेंस के आधार पर टीम में जगह बनाएंगे. ऐसे में कौन-कौन से खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट का टिकट मिलेगा, इस पर बहस जारी है. इस क्रम में जब पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह से टी20 स्क्वाड के लिए तीन स्पिनर चुनने की बात की गई तो उन्होंने सबसे पहले युजवेंद्र चहल का नाम लिया.

वर्तमान में युजवेंद्र चहल की चर्चा बहुत कम हो रही है. आईपीएल में लगभग हर सीजन में लाजवाब गेंदबाजी करने के बावजूद वह टीम इंडिया में पिछले कुछ सालों से नियमित जगह नहीं बना पा रहे हैं. इस बार भी टी20 वर्ल्ड में उन्हें जगह मिलने की गुंजाइश न के बराबर है. स्क्वाड के लिए उनका नाम रेस में नजर नहीं आ रहा है. यहां कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल की ही चर्चा हो रही है. ऐसे में हरभजन सिंह ने चहल को लेकर एक बड़ी टिप्पणी भी की है.

युजवेंद्र चहल के लिए क्या बोले हरभजन सिंह?
यूएई में खेली जा रही ILT20 के इतर हरभजन सिंह ने एक चैट के दौरान कहा, 'मैं टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड के लिए सबसे पहले युजवेंद्र चहल को रखूंगा. उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है. मुझे नहीं पता ऐसा क्यों है. उन्हें भी यह नहीं पता होगा. लेकिन आज के वक्त में उनसे बढ़िया लेग स्पिनर देश में नहीं है. मुझे नहीं लगता उनसे ज्यादा बहादुर स्पिनर भी कोई और है. उनका दिमाग बहुत तेज है.'

हरभजन कहते हैं, 'दूसरे स्पिनर के लिए मैं रवींद्र जडेजा को चुनूंगा. आपको एक ऑफ स्पिनर भी चाहिए और इसके लिए वाशिंगटन सुंदर परफेक्ट हैं. अब चयनकर्ता क्या सोचते हैं, टीम प्रबंधन क्या सोचता है यह अलग बात है.'

यह भी पढ़ें..

IND vs ENG: सचिन और कोहली नहीं, भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैचों में इस बल्लेबाज ने जड़े हैं सबसे ज्यादा शतक; देखें टॉप-5 की लिस्ट

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने भारतीयों ने लिए 500 विकेट? लिस्ट हैरान कर देगी
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने भारतीयों ने लिए 500 विकेट? लिस्ट हैरान कर देगी
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget