एक्सप्लोरर

कुलदीप यादव के खराब फॉर्म पर बोले हरभजन- 'विश्व कप में उसके प्रदर्शन पर नहीं पड़ेगा असर'

भारत के अनुभवी स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह का मानना है कि विश्व कप में कुलदीप यादव टीम इंडिया के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे.

अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि कुलदीप यादव की मौजूदा आईपीएल में अचानक फॉर्म में आई गिरावट से विश्व कप में उनके प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा. कुलदीप के भारत के विश्व कप अभियान में अहम गेंदबाज बनने की उम्मीद है

कुलदीप ने आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिये नौ मैच में चार विकेट चटकाये हैं और खराब फॉर्म के कारण सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में उन्हें नहीं खिलाया गया था.

हरभजन ने कहा, ‘‘इसमें कोई शक नहीं कि कुलदीप आईपीएल में खराब फॉर्म से गुजर रहा है. टी-20 ऐसा फॉर्मेट है जो किसी गेंदबाज के मनोबल को गिरा सकता है लेकिन फॉर्मेट की तुलना नहीं करते. वनडे फॉर्मेट बिलकुल अलग होता है और आप एक अलग ही कुलदीप को देखोगे. ’’

उन्होंने कहा कि इस कलाई के स्पिनर को कोई तकनीकी समस्या नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उसकी गेंदबाजी को थोड़ा देखा है और मुझे नहीं लगता है कि इसमें कोई तकनीकी समस्या है. और आप देखिये कि कौन कुलदीप के खिलाफ रन बना रहे हैं? भारतीय खिलाड़ी ही मुख्य रूप से उसके खिलाफ रन जुटा रहे हैं. विराट कोहली ने दो मैचों में, मयंक अग्रवाल, मंदीप, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर और शिखर धवन रन बना रहे हैं. ’’

दो विश्व कप के फाइनल खेलने वाले हरभजन ने कहा, ‘‘विराट को छोड़ दीजिये, ये सभी खिलाड़ी स्पिन गेंदबाजी को बेहतर तरीके से खेलते हैं. वे विदेशी बल्लेबाजों की तुलना में कुलदीप की कलाइ को बेहतर तरीके से पढ़ लेते हैं. इसलिये विश्व कप में कुलदीप ज्यादातर उन बल्लेबाजों को गेंदबाजी करेगा जो उसे अच्छी तरह नहीं पढ़ सकते. मुझे लगता है कि आप बिलकुल अलग कुलदीप को देखोगे. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG Highlights: तीसरे टी20 में टीम इंडिया को मिली इतिहास की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने रचा इतिहास; वैभव-अभिषेक सब फ्लॉप
तीसरे टी20 में टीम इंडिया को मिली इतिहास की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने रचा इतिहास; वैभव-अभिषेक सब फ्लॉप
तीसरे टी20 में भारत के सामने 202 रनों का लक्ष्य, प्रिंस यादव चमके; क्या श्रेयस अय्यर को मिलेगी पहली जीत?
तीसरे टी20 में भारत के सामने 202 का लक्ष्य, प्रिंस यादव चमके; श्रेयस अय्यर को मिलेगी पहली जीत?
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget