एक्सप्लोरर

'हमारे जवान घर वापस नहीं आते और हम क्रिकेट खेलने...', एशिया कप में IND vs PAK मैच पर भड़के हरभजन सिंह

Harbhajan Singh On IND vs PAK In Asia Cup 2025: एशिया कप में 14 सितंबर को होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले हरभजन सिंह ने बड़ा बयान दिया है.

क्रिकेट एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को भारत बनाम पाकिस्तान मैच होना है. इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा कि 'खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते, हम उनको (पाकिस्तान) इतना महत्त्व क्यों देते हैं?' टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए हरभजन ने कहा कि हम एक क्रिकेट मैच छोड़ सकते हैं और ये कोई बड़ी बात नहीं है.

टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिए इंटरव्यू में हरभजन सिंह ने कहा, "उन्हें समझने की जरुरत है कि उनके लिए क्या जरुरी है और क्या नहीं. मेरे लिए, हमारे देश का वो जवान जो सरहद पर खड़ा है, उनका परिवार जो कई बार उनको नहीं देख पाते हैं, उनकी शहदात हो जाती है, वो घर वापस नहीं लौट पाते हैं. वह इतना बड़ा बलिदान देते हैं हम सबके लिए. तो ये तो बहुत छोटी सी बात है, हम एक क्रिकेट मैच नहीं छोड़ सकते."

एशिया कप में IND vs PAK मैच को लेकर क्या बोले हरभजन सिंह

हरभजन सिंह ने आगे कहा, "हमारी सरकार का भी यही रुख है कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते. ऐसा नहीं हो सकता कि सीमा पर लड़ाई, दोनों देशों के बीच तनाव हो और हम उनके साथ क्रिकेट मैच खेलने जाएं. जब तक ये बड़े मुद्दे सुलझ नहीं जाते हैं, क्रिकेट बहुत छोटी सी बात है. देश हमेशा पहले आता है. हमारी पहचान देश से हैं, चाहे प्लेयर्स हों, अभिनेता हों या कोई और. देश पहले आता है और हमारा जो इस देश के प्रति कर्तव्य हैं, उन्हें पूरा करना होगा. क्रिकेट मैच न खेलना बहुत मामूली सी बात है."

हरभजन ने आगे कहा, "सरहद पर हमारे भाई खड़े हैं, जो हमारी रक्षा कर रहे हैं, हमारे देश की रक्षा कर रहे हैं. उनके हौसले देखो, वो कितना बड़ा दिल लेके वहां पर खड़े हुए हैं. और उनके परिवार पर क्या बीतती जब वो घर वापस नहीं आते. और हम क्रिकेट खेलने चले जाते हैं."

एशिया कप 2025 में 3 बार हो सकता है IND vs PAK मैच

भारत और पाकिस्तान एशिया कप के एक ही ग्रुप (ग्रुप ए) में शामिल हैं, उनके साथ इस ग्रुप में यूएई और ओमान हैं. पूरी संभावना है कि भारत और पाकिस्तान ही इस ग्रुप से अगले चरण में जाएंगी, अगर ऐसा हुआ तो दूसरा मैच भी भारत और पाकिस्तान के बीच कन्फर्म हो जाएगा. अगर दोनों टीमें फाइनल तक पहुंची तो फिर एक महीने के अंदर इन दोनों टीमों के बीच 3 मैच खेले जाएंगे. एशिया कप का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget