एक्सप्लोरर

B'day Special: आईपीएल में शतक लगाकर सनसनी मचाने वाले मनीष पांडे मना रहे हैं अपना 30वां जन्मदिन

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टाइलिश बल्लेबाज और आईपीएल में सबसे पहले शतक लगाने वाले मनीष आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक मनीष पांडे आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं. मनीष पांडे का जन्म 10 नवंबर 1989 को उत्तराखंड के नैनीताल में हुआ था. हालांकि उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट की शुरुआत दक्षिण भारत के कर्नाटक रणजी टीम से किया.

आपको बता दें कि मनीष जितने स्टायलिश बल्लेबाज हैं उतने ही वो फिटनेस फ्रीक भी माने जाते हैं. फिटनेस के मामले में वह मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली को कड़ी टक्कर देते हैं. विराट कोहली को दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटर माना जाता है लेकिन मनीष पांडे इस मामले में विराट कोहली की बराबरी करते हैं.

भारतीय टीम के लिए मनीष पांडे ने साल 2015 में डेब्यू किया था. हालांकि मनीष भारतीय टीम में लगातार अंदर बाहर होते रहे हैं. मनीष को मध्यक्रम का एक बेहतरीन बल्लेबाज माना जाता है लेकिन भारतीय टीम में मिले लगातार मौके को वह नहीं भुना पाए हैं.

हालांकि मनीष ने टी-20 क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी का छाप छोड़ चुके हैं. मनीष ने इस फॉर्मेट में उस समय सनसनी मचा दिया था जब वह आईपीएल में सबसे पहले शतक लगाने वाले भारतीय बने थे.

साल 2009 में डेक्कन चार्जस के खिलाफ खेलते हुए मनीष ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 73 गेंदों मे 10 चौके और चार छक्कों की मदद से 114 रनों की नाबाद पारी खेली थी. टी-20 क्रिकेट में मनीष पांडे कुल दो बार शतक लगा चुके हैं.

मनीष भारतीय टीम के लिए 23 वनडे और 31 टी-20 मैच खेल चुके हैं. वनडे क्रिकेट में मनीष ने एक शतक के साथ 36.66 की औसत के साथ 440 रन बनाए हैं.  वनडे में एक शतक के अलावा मनीष ने दो अर्द्धशतक भी लगाए हैं.

वहीं टी-20 फॉर्मेट में उन्होंने दो अर्द्धशतकों के साथ कुल 565 रन बनाए हैं.

मनीष भारतीय टीम के अलावा आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु, मुंबई इंडियंस, पुणे वारियर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं. वहीं वह लंबे समय से इंडिया ए टीम का भी प्रतिनिधित्व कर रहें हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
दिल्ली की जहरीली हवा के आगे झुका BCCI, भारत-श्रीलंका वनडे का बदला वेन्यू
दिल्ली की जहरीली हवा के आगे झुका BCCI, भारत-श्रीलंका वनडे का बदला वेन्यू
23 साल, 234 मैच, क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अंतर्राष्ट्रीय करियर; 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज
23 साल, 234 मैच, क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अंतर्राष्ट्रीय करियर; 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget