एक्सप्लोरर

Hanuma Vihari: नहीं थम रहा विवाद, जानें नेता के बेटे और हनुमा विहारी के बीच पंगे में अब तक क्या-क्या हुआ

Hanuma Vihari Controversy: आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन इस वक्त विवादों के घेरे में है. हनुमा विहारी की इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद से एसोसिएशन में राजनीतिक हस्तक्षेप उजागर हुआ है.

Hanuma Vihari Vs Andhra Pradesh Cricket Association: रणजी ट्रॉफी 2024 में आंध्र प्रदेश का अभियान खत्म होने के ठीक बाद एक ऐसा विवाद सामने आया जिसने राज्यों के क्रिकेट एसोसिएशनों में राजनीतिक हस्तक्षेप को उगाजर कर दिया. एक टीम के दो खिलाड़ियों के बीच हुआ विवाद इस कदर बढ़ गया कि आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ही गफलत में पड़ गया.

दरअसल, आंध्रा की रणजी टीम के कप्तान हनुमा विहार जो कि टीम इंडिया के लिए भी टेस्ट मैच खेल चुके हैं, उन्होंने एक इंस्टा पोस्ट में बताया कि किस तरह उन्हें अपनी टीम की कप्तानी छोड़ने के लिए मजबूर किया गया. उन्होंने लिखा कि टीम के एक अन्य साथी खिलाड़ी पर जोर से चिल्लाने के कारण उन्हें कप्तानी गंवानी पड़ी. जिस खिलाड़ी पर वह चिल्लाए थे, वह आंध्र प्रदेश के राजनेता के बेटे थे. यही कारण रहा कि नेता ने आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन पर हनुमा के खिलाफ एक्शन लेने के लिए दबाव बनाया और फिर हनुमा को अचानक कप्तानी छोड़नी पड़ी.

हनुमा विहारी की इस पोस्ट के बाद जब मामला बढ़ा, तो जिस खिलाड़ी पर वह चिल्लाए तो वह भी खुलकर सामने आ गए. परुधवी राज नामके इस क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विहारी को टारगेट किया. उन्होंने लिखा कि विहारी ने उनके लिए अपमानजक भाषा का इस्तेमाल किया था और शब्द ऐसे थे जिन्हें बर्दाश्त नहीं किया जा सकता था. परुधवी ने यह भी लिखा कि इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए विहारी महज सिंपेथी गेम खेल रहे हैं.

विहारी ने कर दिया एक और पोस्ट
हनुमा विहारी ने भी इस बात का जवाब देने में देर नहीं लगाई. उन्होंने एक नया पोस्ट कर डाला. विहारी ने एक चिट्ठी पोस्ट की, जो आंध्र प्रदेश के रणजी टीम के खिलाड़ियों की ओर से लिखी गई थी. इसमें खिलाड़ी हनुमा विहारी का पक्ष लेते हुए नजर आ रहे हैं. खिलाड़ियों का कहना है कि जिस अभद्र भाषा की बात हो रही है, वह साथी खिलाड़ियों के बीच सामान्य ही है. इस चिट्ठी में सभी खिलाड़ी हनुमा विहारी को अपना कप्तान बनाए रखने की अपील भी कर रहे हैं. इस चिट्ठी में 15 खिलाड़ियों के हस्ताक्षर भी हैं.

बता दें कि हनुमा विहारी ने इस पूरी घटना के बाद ही आंध्र प्रदेश की ओर से खेलने से इनकार कर दिया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन या बीसीसीआई इस मामले में आगे आते हैं या विहारी अन्य राज्य की ओर से खेलते हुए नजर आने वाले हैं.

यह भी पढ़ें...

IND vs ENG: स्टोक्स और मैक्कुलम का विजय रथ रूका, पहली बार गंवाई टेस्ट सीरीज; ऐसा रहा है रिकॉर्ड

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट, मानव सुथार ने 10 विकेट लेकर रचा इतिहास
भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट, मानव सुथार ने 10 विकेट लेकर रचा इतिहास
Highlights: मानव सुथार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
Highlights: मानव सुथार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget