एक्सप्लोरर

एबी डिविलियर्स की साउथ अफ्रीकी टीम में वापसी तय! जल्द इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाल मचाते नजर आएंगे मिस्टर 360

क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) के डायरेक्टर ग्रीम स्मिथ ने संकेत दिया है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज में डिविलियर्स को मौका मिल सकता है.

37 साल के एबी डिविलियर्स अपनी घातक बल्लेबाजी के लिये जाने जाते हैं. वह पिछले कुछ वक्त से आरीसीबी की तरफ से खेल रहे हैं और शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. एबी को 360 डिग्री बल्लेबाज भी कहा जाता है. वह चारों दिशाओं में शॉट लगा सकते हैं. दिग्गज दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने साल 2018 में अचानक 15 साल के अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया था. उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी. उनके इस फैसले से फैन्स को बड़ा झटका लगा था.

हालांकि वह कई टी-20 लीग का हिस्सा रहे हैं, जिसमें उनका बल्ला जमकर चला है. दुनिया भर में टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाले डिविलियर्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं. क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) के डायरेक्टर ग्रीम स्मिथ ने संकेत दिया है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज में डिविलियर्स को मौका मिल सकता है.

साउथ अफ्रीका के लिए आखिरी बार डिविलियर्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च-अप्रैल 2018 में जोहान्सबर्ग में एक टेस्ट मैच में खेले थे. इसके अगले महीने ही उन्होंने 34 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. लीग में उनके प्रदर्शन से पता चलता है कि उनमें अभी भी बहुत सारा क्रिकेट बचा है. फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए एबी डिविलियर्स लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं. और उन्होंने कई अहम मौकों पर अपनी बैटिंग से टीम की जीत में योगदान दिया है. 

पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने अक्टूबर और नवंबर के महीनों में भारत में आयोजित होने वाले टी-20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए एबी की वापसी के संकेत दिये थे. 37 वर्षीय डिविलियर्स ने भी आईपीएल 2021 के एक मैच के बाद सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि दक्षिण अफ्रीका के लिए फिर से खेलना शानदार होगा.

क्रिस मॉरिस और इमरान ताहिर को भी मिल सकती है जगह
दक्षिण अफ्रीका की टीम में इमरान ताहिर और क्रिस मॉरिस की वापसी भी संभव है. स्मिथ का मानना ​​है कि ऐसे खिलाड़ियों की वापसी दक्षिण अफ्रीका के टी-20 लाइन-अप को बढ़ा सकती है. स्मिथ ने एबी डिविलियर्स की वापसी की बात करते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीका दो टेस्ट मैचों और पांच टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए वेस्टइंडीज का दौरा करेगा. सीएसए निदेशक द्वारा दिए गए संकेतों के अनुसार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 आई सीरीज के दौरान एबी डिबिलियर्स फिर से दक्षिण अफ्रीका की जर्सी में दिख सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5000वां वनडे: स्कॉटलैंड-कनाडा की ऐतिहासिक भिड़ंत, जानें कब हुआ था पहला मैच
5000वां वनडे: स्कॉटलैंड-कनाडा की ऐतिहासिक भिड़ंत, जानें कब हुआ था पहला मैच
वार्म-अप मैच के पहले दिन श्रीलंका XI का कमाल, स्पिनरों ने बचाई भारत की लाज
वार्म-अप मैच के पहले दिन श्रीलंका XI का कमाल, स्पिनरों ने बचाई भारत की लाज
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget