एक्सप्लोरर

गवर्निंग काउंसिल की बैठक में तय होगा शमी का आईपीएल में खेलना

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच चल रहे विवाद को लेकर आईपीएल गवर्निग काउंसिल की बैठक में शमी पर चर्चा हो सकती है. मुंबई में आज आईपीएल गवर्निग काउंसिल की बैठक होगी जिसमें यह फैसला लिया जाएगा कि शमी आईपीएल सीजन-11 में खेल पाएंगे या नहीं. शमी को इस साल नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा है.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच चल रहे विवाद को लेकर आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शमी पर चर्चा हो सकती है. मुंबई में आज आईपीएल गवर्निग काउंसिल की बैठक होगी जिसमें यह फैसला लिया जाएगा कि शमी आईपीएल सीजन-11 में खेल पाएंगे या नहीं. शमी को इस साल नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा है.

यह बैठक मुंबई स्थित बीसीसीआई के मुख्यालय में होगी. बैठक आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला की अध्यक्षता में होगी जिसमें सीके खन्ना, कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी, कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी, सीईओ राहुल जौहरी और सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति की सदस्य डायना इडुलजी भाग लेंगी.

मोहममद शमी इस साल आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेल सकेंगे या नही, इस पर भी चर्चा हो सकती है. बीसीसीआई ने मोहम्मद शमी का मामला एंटी करप्शन टीम को सौंप दिया है. एंटी करप्शन की टीम संभावित 21 मार्च को शमी से जुड़ी रिपोर्ट बीसीसीआई को सौंपेगी.

इस रिपोर्ट के बाद ही तय किया जएगा कि शमी की फ्रेंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स उन्हें इस सीजन में टीम में शामिल करती या नहीं.

शमी की पत्नी हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा, जान से मारने की धमकी और मैच फिक्सिंग के आरोप लगाए हैं. इस मामले में बीसीसीआई के प्रशासकों की समिति (सीओए) के अध्यक्ष विनोद राय ने शमी पर पत्नी हसीन जहां के लगाये गए आरोपों की जांच के निर्देश दिए थे. राय ने एंटी करप्शन टीम के प्रमुख नीरज कुमार को शमी पर लगे करप्शन संबंधी आरोपों की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है.

हालांकि इस पत्र में गौर करने वाली बात यह है कि इसमें कही भी‘ मैच फिक्सिंग’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया है. शमी पर लगें अलग-अलग आरोपों के कारण बीसीसीआई ने उनका केन्द्रीय अनुबंध भी रोक दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
IND vs WI 5th T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
आज भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच व मौसम रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच व मौसम रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज बेंगलुरू में बारिश, अगर रद्द हो गया 5वां टी20, तो कौन बनेगा सीरीज का विजेता?
आज बेंगलुरू में बारिश, अगर रद्द हो गया 5वां टी20, तो कौन बनेगा सीरीज का विजेता?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget