एक्सप्लोरर

मैक्सवेल ने किया वॉर्नर की धीमी बल्लेबाजी का बचाव, कहा- बॉल की मूवमेंट के कारण ऐसा हो रहा है

वॉर्नर की स्लो बल्लेबाजी को लेकर उन पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं. वॉर्नर की पहचान तेजतर्रार ओपनर के तौर पर रही है.

World Cup 2019: बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने एक साल बाद वर्ल्ड कप से टीम में वापसी की है. वर्ल्ड कप में वॉर्नर अच्छी बल्लेबाजी तो कर रहे हैं, लेकिन पहले के मुकाबले उनका स्ट्राइक रेट काफी स्लो है. स्लो स्ट्राइक रेट के वजह से वॉर्नर की बल्लेबाजी को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं. हालांकि उनके साथी खिलाड़ी मैक्सवेल का मानना है कि गेंद की मूवमेंट और गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थिति के कारण वॉर्नर विश्व कप में अब तक आक्रामक बल्लेबाजी नहीं कर पाए हैं. एक साल का बैन लगने से पहले 96.55 का स्ट्राइकर रेट रखने वाले वॉर्नर मौजूदा टूर्नामेंट में तेजी से रन नहीं बना पाए हैं. वह तीन मैचों में दो अर्धशतकों के साथ सबसे अधिक रन बनाने के मामले में छठे नंबर पर हैं. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और वॉर्नर 100 या उससे अधिक रन बनाने वाले दो ही ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनका स्ट्राइक रेट 80 से कम है. भारत के खिलाफ रविवार को भी वॉर्नर 84 गेंदों पर केवल 56 रन बना पाए. उनका स्ट्राइकर रेट 66.67 का रहा. यह उनके करियर का सबसे धीमा अर्धशतक लगाया. मैक्सवेल ने कहा, "शायद परिस्थिति या शायद गेंद इसका कारण हो सकती है." मैक्सवेल ने कहा, "गेंद में मेरी उम्मीद से ज्यादा मूवमेंट है. हम 500 जैसे बड़े स्कोर और गेंद को हर दिशा में मारने की उम्मीद कर रहे थे. लेकिन 5-10 ओवर होते ही गेंद स्विंग होना शुरू हो गई." वॉर्नर ने इस साल हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हैदराबाद के लिए खेलते हुए 12 मैचों में 692 रन जड़े थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget