एक्सप्लोरर

कोहली का आउट होना बड़ा विकेट था, पिछले कुछ सप्ताह मेरे लिए शानदार रहे: जेमिसन

दाएं हाथ के जेमिसन ने कहा, विराट बेहतरीन बल्लेबाज हैं और उनके बल्लेबाजी की अहम कड़ी हैं. हमारे लिए उन्हें जल्दी आउट करना बड़ी बात रही.

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन का वनडे की तरह टेस्ट पदार्पण भी शानदार रहा. उन्होंने शुक्रवार से भारत के खिलाफ शुरू हुए पहले टेस्ट मैच के पहले दिन तीन विकेट झटके और तीन विकेट में से दो विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा जैसे बल्लेबाजों के थे. इन दोनों के अलावा जेमिसन ने हनुमा विहारी का भी विकेट लिया. दिन का खेल खत्म होने के बाद जेमिसन ने कहा, "मेरे लिए बीते कुछ सप्ताह शानदार रहे हैं. मैं काफी खुश हूं और टीम के लिहाज से देखूं तो हम काफी अच्छी स्थिति में भी हैं." जेमिसन ने कहा कि कोहली को दो रनों के निजी स्कोर पर आउट करना उनके लिए बड़ी उपलब्धि रही. दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने कहा, "वह बेहतरीन बल्लेबाज हैं और उनके बल्लेबाजी की अहम कड़ी हैं. हमारे लिए उन्हें जल्दी आउट करना बड़ी बात रही. दो विकेट शुरुआत में लेने से मेरे अंदर भावनाएं जाग गईं और यह निश्चित तौर पर विशेष हैं." उन्होंने कहा, "उन्होंने विश्व के हर कोने में रन बनाए हैं. पिच से हमें जो मदद मिल रही थी, उससे हमारी कोशिश कोहली को ऐसा ही शॉट खेलने का प्रयास कराने की थी. वह स्टम्प की लाइन में बहुत मजबूत हैं. मैं थोड़ा बहुत भटका, लेकिन विकेट लेने में सफल रहा." जेमिसन की लंबाई उनकी मदद करती है, जिससे वह कम गति होने के कारण भी अतिरिक्त उछाल हासिल करने में सफल रहते हैं. उन्होंने कहा, "मैंने पिछले सप्ताहों से चीजों को बहुत सरल रखा है. मेरा काम उनको खेलने पर मजबूर करना और अतिरिक्त उछाल से उन्हें आगे लाना है. तेजी, उछाल, स्विंग और सीम से काफी मदद मिल रही थी. इसने मेरी रणनीति को और सरल बना दिया."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget