एक्सप्लोरर

गावस्कर की टीम इंडिया को सलाह, जीतना है तो रन बचाकर विंडीज पर बनाना होगा दबाव

गाव्सकर ने कहा कि पहले टी-20 में तो विंडीज भी लक्ष्य बचा नहीं पाई थी जबकि वो लक्ष्य तो 200 से ज्यादा का था. इसलिए यह सिर्फ भारत के साथ नहीं है, यह आमतौर पर बाकी की टीमों के साथ भी है.

महान बल्लेबाजों में शुमार भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की कप्तानी वाली मौजूदा टीम को सलाह देते हुए कहा है कि अगर टीम को अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 विश्व कप जीतना है तो उसे अपनी फील्डिंग पर काम करना होगा. गावस्कर ने कहा, "मुझे लगता है कि फील्डिंग सबसे अहम है. आप रन बचाओ और विपक्षी टीम पर दबाव बनाओ." अगर देखा जाए तो भारत की फील्डिंग में काफी सुधार हुआ है लेकिन वेस्टइंडीज के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के शुरुआती दो मैचों में इस विभाग में भारत ने खराब प्रदर्शन किया है. तिरुवनंतपुरम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच के बाद कोहली ने भी कहा था कि इस तरह की फील्डिंग से हम कितना भी बड़ा लक्ष्य नहीं बचा सकते. गावस्कर भी कोहली से सहमत हैं और उन्हें लगता है कि भारत जितना अपनी फील्डिंग पर काम करेगा उतना ही उसे विश्व कप जीतने में आसानी होगी. उन्होंने कहा, "भारतीय टीम काफी अच्छा कर रही है, लेकिन मुझे लगता है कि फील्डिंग में वो जितना काम करेंगे, कैच लेंगे और रन बचाएंगे, उनके लिए उतना ही आसान होगा." 70 साल के गावस्कर को लगता है कि यह सिर्फ भारत ही नहीं है जिसे टी-20 में लक्ष्य का बचाव करने में परेशानी आती हो बल्कि बाकी टीमों के साथ भी ऐसा है. उन्होंने कहा, "टी-20 क्रिकेट में, सिर्फ भारत ही नहीं बाकी और टीमें भी हैं जो लक्ष्य बचा पाने में असमर्थ रहती हैं. पहले टी-20 में तो विंडीज भी लक्ष्य बचा नहीं पाई थी जबकि वो लक्ष्य तो 200 से ज्यादा का था. इसलिए यह सिर्फ भारत के साथ नहीं है, यह आमतौर पर बाकी की टीमों के साथ भी है." उन्होंने कहा, "मैच शाम को खेले जाते हैं, इसलिए ओस बड़ा रोल निभाती है. गीली गेंद से गेंदबाजों को गेंद पकड़ने में दिक्कत होती है." उन्होंने कहा, "यहां तक की फील्डरों को भी इससे परेशानी होती है क्योंकि वह गेंद को पकड़ नहीं पाते हैं और थ्रो करते समय गेंद पर सही ग्रीप नहीं बनती है. इसलिए फील्डिंग में परेशानी आती है इसलिए मुझे लगता है कि टीमों को टी-20 में लक्ष्य बचाने में परेशानी होती है." गावस्कर ने कहा, "जनवरी की शुरुआत में ज्यादा टी-20 मैच हैं. श्रीलंका के साथ हमें तीन टी-20 खेलने हैं. कुछ मौके आगे हैं इसलिए मुझे लगता है कि सैमसन को जल्द ही टीम में मौका मिलेगा." सैमसन को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में जगह मिली थी लेकिन अंतिम-11 में मौका नहीं मिला था. विंडीज के खिलाफ सीरीज में भी वह चुने नहीं गए थे लेकिन शिखर धवन के चोटिल होने के बाद उन्हें दोबारा मौका मिला. श्रीलंका के साथ भारत को पांच जनवरी से तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जन्मदिन पर घर पहुंचा अफगानिस्तान के खिलाड़ी का पार्थिव शरीर, आंखे नम कर देंगी ये तस्वीरें
जन्मदिन पर घर पहुंचा खिलाड़ी का पार्थिव शरीर, आंखे नम कर देंगी ये तस्वीरें
विराट कोहली का बड़ा खुलासा- नोवाक जोकोविच से लगातार हो रही बात, अब दोनों को साथ देखेंगे फैंस ?
विराट कोहली का बड़ा खुलासा- नोवाक जोकोविच से लगातार हो रही बात, अब दोनों को साथ देखेंगे फैंस ?
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
IND VS ENG: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर खतरा! आज हारे तो इंग्लैंड का हो जाएगा सीरीज पर कब्जा
IND VS ENG: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर खतरा! आज हारे तो इंग्लैंड का हो जाएगा सीरीज पर कब्जा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
ईरान ने अमेरिका से लिया बदला, मिसाइल अटैक से दहल उठे कुवैत और बहरीन, ट्रंप की बढ़ी टेंशन
ईरान ने अमेरिका से लिया बदला, मिसाइल अटैक से दहल उठे कुवैत और बहरीन, ट्रंप की बढ़ी टेंशन
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget