एक्सप्लोरर

गौतम गंभीर ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास

भारत के स्टार क्रिकेटर गौतम गंभीर ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया है.

भारत के लिए टी-20 (2007) और साल 2011 के वर्ल्डकप फाइनल में मैच जिताऊ पारी खेलने वाले स्टार ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने संन्यास का एलान किया.

इस वीडियो में गंभीर ने कहा, ‘‘ आंध्र के खिलाफ अगला रणजी ट्रॉफी मैच मेरा आखिरी मैच होगा. मेरे क्रिकेट सफर का अंत उसी फिरोजशाह कोटला मैदान पर होगा जहां से इसकी शुरूआत हुई थी.’’

बायें हाथ के इस बल्लेबाज को कभी हार नहीं मानने के अपने जज्बे के लिये जाना जाता था. उन्होंने 2007 में विश्व टी20 और 2011 में विश्व कप में भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभायी थी. उनकी अगुवाई में कोलकाता नाइटराइडर्स ने दो बार आईपीएल खिताब जीते.

गंभीर ने संन्यास की घोषणा के साथ ही इच्छा जतायी कि वह अगले जन्म में भी क्रिकेटर बनकर भारत की तरफ से यह खेल खेलना चाहेंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘तमाम दर्द और पीड़ाओं, भय और असफलताओं के बावजूद मुझे अपनी अगली जिंदगी में भी इन्हें दोहराने का कोई गम नहीं होगा. लेकिन निश्चित तौर पर भारत के लिये कुछ जीत, कुछ और अधिक शतक और संभवत: अगली जिंदगी में पारी में पांच विकेट लेने के कुछ कारनामे भी करना चाहूंगा.’’

गंभीर ने कहा, ‘‘यह थोड़ा महत्वकांक्षी लगता है लेकिन मैंने देखा है कि इच्छाएं सच होती है. दो विश्व कप, दोनों के फाइनल में सर्वोच्च स्कोर भी सपने थे और मैंने केवल आपके लिये विश्व कप जीतने का सपना देखा था. मुझे लगता है कि कोई था जो मेरी पटकथा लिख रहा था लेकिन अब उसकी स्याही खत्म हो गयी है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन इस बीच उसने कुछ आकर्षक अध्याय लिखे. इनमें दुनिया की नंबर टेस्ट टीम का हिस्सा बनना सबसे अहम है. मैं जिस ट्रॉफी को बड़े प्यार से निहारता हूं वह 2009 में आईसीसी के साल के टेस्ट बल्लेबाज के लिये मिली ट्रॉफी है.’’

गंभीर ने 58 टेस्ट मैचों में 41.96 की औसत से 4154 रन बनाये जिसमें नौ शतकीय पारी शामिल है. उन्होंने 147 वनडे मैचों में 39.68 की औसत और 11 शतकीय पारियों की मदद से 5238 रन बनाये. गंभीर से टी-20 इंटरनेशल मैचों में भी अपनी छाप छोड़ी. उन्होंने 37 मैच में सात अर्द्धशतक की मदद से 932 रन बनाये जिसमें उनका औसत 27.41 का था.

गंभीर ने दिल्ली के अपने साथी वीरेंद्र सहवाग के साथ सफल ओपनर जोड़ी बनायी. इन दोनों ने ओपनर जोड़ी के रूप में 4412 रन जोड़े जो कि भारतीय रिकॉर्ड है. गंभीर ने न्यूजीलैंड में सीरीज में जीत और ऑस्ट्रेलिया में सीबी सीरीज जीतने को अपने करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धियां बतायी.

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मुझे उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गयी वर्तमान भारतीय टीम हमारी उपलब्धियों को पीछे छोड़ने में सफल रहेगी. ’’

गंभीर ने अपने संदेश में भारतीय टीम, आईपीएल की टीमों केकेआर और दिल्ली डेयरडेविल्स तथा दिल्ली रणजी टीम के अपने साथियों के साथ साथ अपने प्रशिक्षकों विशेषकर बचपन के अपने कोच संजय भारद्वाज, पार्थसारथी शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज जस्टिन लैंगर का भी आभार व्यक्त किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget