एक्सप्लोरर

धोनी को टी-20 में बदलना होगा अपना खेल: सौरव गांगुली

धोनी के फॉर्म पर लगातार उठ रहे सवालों के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने एक बार फिर से उन्हें सलाह दी है. गांगुली ने टी-20 क्रिकेट में धोनी को ‘अलग’ रवैया अपनाने की बात कही है.

कोलकाता: धोनी के फॉर्म पर लगातार उठ रहे सवालों के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने एक बार फिर से उन्हें सलाह दी है. गांगुली ने टी-20 क्रिकेट में धोनी को ‘अलग’ रवैया अपनाने की बात कही है.

इससे पहले वीवीएस लक्ष्मण और अजित अगरकर सहित कुछ पूर्व क्रिकेटर हाल में धोनी के टी-20 भविष्य पर सवाल उठा चुके हैं.

गांगुली ने कहा, ‘‘वनडे क्रिकेट की तुलना में उसका टी-20 रिकॉर्ड उतना अच्छा नहीं है. उम्मीद करते हैं कि कोहली और टीम प्रबंधन उनसे अलग से बात करेगा. उसमें काफी क्षमता है. अगर वह टी-20 के प्रति रवैया बदलता है तो वह फिर वह सफल हो सकता है.’’

न्यूजीलैंड के खिलाफ राजकोट में 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 97 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद संकट में थी जिसके बाद धोनी कप्तान विराट कोहली का साथ देने क्रीज पर उतरे लेकिन उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा. भारत अंत में मैच हार गया. गांगुली का हालांकि मानना है कि धोनी में काफी क्रिकेट बचा है विशेषकर वनडे मैचों में.

गांगुली ने एक टीवी शूटिंग के बाद कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उसे वनडे क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहिए लेकिन उसे टी-20 अलग तरह से खेलना होगा. उसे टी-20 मैच में खुलकर खेलने होंगे. यह चयनकर्ताओं पर निर्भर करता है और वे क्या चाहते हैं कि वह कैसे खेले.’’ श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को आराम देने के भारत के फैसले पर हैरानी जताई.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं हैरान हूं, मुझे नहीं पता कि क्या वह चोटिल है. उसने सिर्फ तीन टेस्ट खेले हैं... यह खेलने की उम्र है. मुझे असल कारण नहीं पता. उम्मीद करता हूं कि वह फिट है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत तीन स्पिनरों के साथ नहीं खेलेगा, निश्चित तौर पर ईडन गार्डन्स पर नहीं क्योंकि यहां की पिच अलग है. वे दो स्पिनरों के साथ खेलेंगे और अब हार्दिक पंड्या नहीं है इसलिए ऑलराउंडर के स्थान के लिए उन्हें अलग संयोजन चुनना होगा.’’

गांगुली ने उम्मीद जताई कि पिछले महीने टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान पर आत्मविश्वास बढ़ाने वाली 2-0 की जीत के बाद श्रीलंका की टीम भारत को कड़ी टक्कर देगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में अभी बहुत कुछ साबित करना बाकी', जसप्रीत बुमराह को लेकर वकार यूनुस का बड़ा बयान
टेस्ट में अभी बहुत कुछ साबित करना बाकी', जसप्रीत बुमराह को लेकर वकार यूनुस का बड़ा बयान
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
'इस टीम में कप्तानी मिल सकती है', हार्दिक पांड्या को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बयान वायरल
'इस टीम में कप्तानी मिल सकती है', हार्दिक पांड्या को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बयान वायरल
मुंबई इंडियंस ने लसिथ मलिंगा समेत 3 दिग्गजों को किया बाहर, IPL 2027 से पहले लिया बड़ा फैसला
मुंबई इंडियंस ने लसिथ मलिंगा समेत 3 दिग्गजों को किया बाहर, IPL 2027 से पहले लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget