एक्सप्लोरर

IPL फाइनल से पहले सामने हैं चार बड़े सस्पेंस

IPL फाइनल से पहले सामने हैं चार बड़े सस्पेंस


IPL फाइनल से पहले सामने हैं चार बड़े सस्पेंस



नई दिल्लीः  पिछले दो माह से चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग के नौवें सीजन को अपना नया विजेता रविवार को मिल जाएगा.  एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले लीग के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें खिताबी भिंड़त के लिए मैदान पर आमने-सामने होंगी. फाइनल मुकाबले से पहले सामने हैं चार बड़े सस्पेंस. 



IPL जीतने का विराट का सपना पूरा होगा -  


विराट कोहली ने टूर्नामेंट की शुरूआत में ही बता दिया था कि IPL जीतने की उनकी तमन्ना अधूरी है. 15 मैच खेलने के बाद अब विराट खिताब से चालीस ओवर की दूरी पर हैं. विराट के सपने के बीच में होंगे डेविड वॉर्नर और उनकी हैदराबाद टीम. वॉर्नर हैदराबाद टीम को पहली बार फाइनल तक लेकर आए हैं. दोनों टीमें पहली बार खिताब के लिए भिड़ रही हैं. जो दबाव के मैच में अच्छा प्रदर्शन करेगा वो IPL -9 का खिताब जीतेगा. दो बार आरसीबी आईपीएल के फाइनल तक पहुंची है लेकिन दोनों बार उसे हार का सामना करना पड़ा.



 कोहली 1000 रन पूरे कर पाएंगे -  


विराट कोहली IPL में 919 रन बना चुके हैं. 1000 के आंकड़े से कोहली सिर्फ 81 रन की दूरी पर हैं. चिन्नास्वामी में अगर विराट कोहली बड़ी पारी खेल गए तो इस आंकड़े के पार निकल जाएंगे. चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली ने आठ पारियां खेली हैं जिसमें 6 बार पचास से ज्यादा रन बनाए हैं तीन अर्धशतक और तीन शतक इसी मैदान पर लगाए हैं पर ये भी सच है कि पिछली पारी में विराट कोहली इसी मैदान पर जीरो पर आउट हुए थे. विराट के प्रशंसक जरूर विराट को एक और शतक लगाते हुए देखना चाहेंगे. विराट चार शतक लगा चुके हैं. IPL के सभी नौ सीजन को मिलाकर सबसे ज्यादा पांच शतक गेल के नाम हैं. वहीं विराट IPL-9 के आखिरी मैच में IPL के नौ सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड से सिर्फ 42 रन दूर हैं. सुरेश रैना 4098 रनों के साथ सबसे ऊपर हैं जबकि कोहली 4056 रनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. 




हैदराबाद के गेंदबाज बैंगलोर को रोक पाएंगे -  


विराट और बैंगलोर की टीम को अगर कोई रोक सकता है तो वो हैं सनराइजर्स हैदराबाद टीम के गेंदबाज. भुवनेश्वर जबर्दस्त गेंदबाजी कर रहे हैं. 23 विकेट लेकर पर्पल कैप की दौड़ में भुवनेश्वर सबसे आगे हैं. हैदराबाद के साथ पहले मैच में विराट कोहली भुवनेश्वर का शिकार बने थे जबकि दूसरे मैच में विराट को मुस्तफिजुर ने आउट किया था. 


विराट के अलावा डीविलियर्स हैदराबाद के लिए बड़ी चुनौती होंगे डीविलियर्स को पहली बार मुस्तिफिजुर ने आउट किया था जबकि दूसरी बार बरिंदर सरन ने. लीग राउंड में पहली टक्कर में जब हैदराबाद के गेंदबाज बैंगलोर को नहीं रोक पाए तो बैंगलोर 227 का बड़ा स्कोर खड़ा किया था जवाब में 182 रन बनाकर भी हैदराबाद टीम मैच नहीं जीत पाई थी. दूसरी टक्कर में पहले खेलते हुए 194 रन बनाए थे जबकि पीछा करते हुए हैदराबाद के गेंदबाजों ने विराट की सेना को 179 पर थाम लिया था.  




बारिश खेल बिगाड़ेगी -  


IPL के फाइनल पर बारिश का साया बना हुआ है. शनिवार को बैंगलोर में बारिश भी हुई. अनुमान रविवार को भी बारिश का है. अगर बारिश छिटपुट हुई तो कुछ ओवर कम करके भी खेल आज ही खत्म होगा लेकिन अगर बारिश ज्यादा हुई तो सोमवार का दिन फाइनल के लिए रिजर्व रखा गया है. वैसे बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम का तल कुछ ऊपर है इसलिए यहां पानी आसानी से मैदान से निकल जाता है, पिछले उदाहरण बैंगलोर बनाम पंजाब मैच में देखने को मिला जहां बरसात हुई और मैदान को खाली कर 15-15 ओवर का मैच कराया गया था. 


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget