एक्सप्लोरर

जब साइमन टॉफेल के गलत फैसले से शतक से चूके थे सचिन, फिर दोनों के बीच ऐसे हुई गहरी दोस्ती

अपने वक्त में सबसे बेहतरीन अपांयर रहे साइमन टॉफेल ने भी इसी तरह एक बार शतक के करीब पहुंच चुके सचिन को गलत आउट दिया. इस घटना के बारे में टॉफेल ने ’22 यार्न्स’ में जानकारी दी.

साइमन टॉफेल का नाम क्रिकेट जगत के सबसे बेहतरीन और सबसे सम्मानित अंपायरों में शामिल किया जाता है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व अंपायर टॉफेल अपने सटीक फैसलों के कारण खिलाड़ियों के साथ-साथ क्रिकेट प्रेमियों के बीच भी काफी लोकप्रिय थे. हालांकि, कई बार उन्होंने भी गलत फैसले दिए और ऐसे ही एक फैसले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के खिलाफ दिया था, लेकिन इसके बाद निराश होने के बजाए दोनों के बीच दोस्ती गहरी हो गई थी.

अक्सर क्रिकेटर अंपायरों के गलत फैसलों पर अपनी नारागजी जाहिर करते रहते हैं, लेकिन अपने करियर में सचिन तेंदुलकर ने कभी ऐसा नहें किया. कई मौकों पर गलत फैसलों के कारण सचिन आउट हुए. खास तौर पर शतक के करीब पहुंचने पर उनके साथ ऐसा कई बार हुआ.

जब टॉफेल के फैसले से शतक से चूके सचिन

अपने वक्त में सबसे बेहतरीन अपांयर रहे साइमन टॉफेल ने भी इसी तरह एक बार शतक के करीब पहुंच चुके सचिन को गलत आउट दिया. इस घटना के बारे में टॉफेल ने ’22 यार्न्स’ में जानकारी दी. टॉफेल ने कहा कि उनके फैसले से नाराज होने के बजाए सचिन और वह ज्यादा अच्छे दोस्त बन गए.

ये वाकया 2007 में भारत और इंग्लैंड के बीच हुए ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में भारती की पहली पारी के दौरान हुआ था. उस वक्त सचिन अपने शतक के करीब बढ़ रहे थे, लेकिन तभी पॉल कॉलिंगवुड की गेंद पर टॉफेल ने उन्हें एलबीडब्लू आउट दे दिया था. हालांकि रिप्ले में दिखा था कि गेंद ऑफ स्टंप से बाहर जा रही थी. सचिन 91 रन पर आउट हुए थे.

एक-दूसरे के लिए सम्मान बढ़ा

इसके बारे में बताते हुए टॉफेल ने कहा, “अगले दिन मैं सचिन के पास पहुंचा और उनसे कहा कि आपको पता है कल मैं गलता था? मैंने देखा और गलत पाया. इसके जवाब में सचिन ने कहा कि साइमन आप अच्छे अंपायर हो और ज्यादा कभी-कभार ही गलतियां करते हो. इसलिए इसकी चिंता मत करो.”

टॉफेल ने बताया कि उन्होंने सचिन को भरोसा दिलाया कि आगे वह ऐसी गलतियां नहीं करेंगे. इसके बाद से दोनों का एक-दूसरे के लिए सम्मान और भी ज्यादा बढ़ गया था. हालांकि इसके बाद भी टॉफेल कुछ मौकों पर गलत आउट दिया था, लेकिन सचिन ने इसको लेकर शिकायत नहीं की.

ये भी पढ़ें

केएल राहुल ने हार्दिक को किया ट्रोल, पांड्या के बेटे को दी करियर के लिए ये खास सलाह पूर्व क्रिकेटर ने गांगुली को बताया सर्वश्रेष्ठ भारतीय कप्तान, कहा- कपिल-धोनी की कप्तानी एक जैसी, सौरव की थी ये खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget