एक्सप्लोरर

Kohli vs Babar: बाबर आजम की तुलना विराट कोहली से करने पर भड़का पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर, कहा- 'दुनिया में किसी से नहीं...'

Virat Kohli vs Babar Azam Comparison: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद भी मानते हैं कि इन दोनों की तुलना नहीं होनी चाहिए, हालांकि इसके पीछे उनका मानना है कि इससे बाबर पर दबाव बढ़ता है.

बाबर आजम की तुलना दुनिया के महान क्रिकेटर विराट कोहली से की जाती है. हालांकि कई दिग्गज मानते हैं कि विराट आजम की तुलना में काफी बड़े और रिकॉर्ड के मामले में आगे हैं, इसलिए इनकी तुलना नहीं होनी चाहिए. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद भी मानते हैं कि इन दोनों की तुलना नहीं होनी चाहिए, हालांकि इसके पीछे उनका मानना है कि इससे बाबर पर दबाव बढ़ता है.

एक इंटरव्यू में शहजाद अहमद ने कहा कि इस तरह की तुलना से खिलाड़ियों पर गैरजरुरी दबाव बढ़ता है, ये बाबर आजम के हालिया प्रदर्शन में साफ़ नजर आता है. उनका मानना है कि ये तुलना अनुचित भी है.

बाबर आजम की तुलना विराट कोहली से करने पर क्या बोले शहजाद

उन्होंने कहा, "जब सब सही था तब आप खिलाड़ियों की तुलना करने वाला अभियान चला रहे थे. अब जब वह फॉर्म में नहीं हैं, तो आप कह रहे हो कि 2 खिलाड़ियों की तुलना मत करो. विराट कोहली की तुलना दुनिया में किसी से नहीं की जा सकती. वह पीढ़ी के दिग्गज खिलाड़ी हैं, आदर्श हैं."

उन्होंने आगे कहा, "आप उनकी तुलना एमएस धोनी से भी नहीं कर सकते. धोनी बेशक से एक शानदार कप्तान रहे हैं, लेकिन एक बल्लेबाज, क्रिकेटर और एक एथलीट के तौर पर कोहली अकेले हैं. किसी की भी किसी से तुलना नहीं करनी चाहिए, ये सही नहीं है और ऐसा करने से खिलाड़ियों पर अतिरिक्त दबाव बनता है. ये बाबर आजम की हालिया फॉर्म में साफ़ नजर आता है."

2 साल से बाबर आजम ने नहीं लगाया कोई अंतर्राष्ट्रीय शतक

आगामी एशिया कप में बाबर आजम खेलें, इसकी संभावना न के बराबर है. वह इस साल एक भी टी20 मैच नहीं खेले हैं, पीसीबी उन्हें लगातार ड्राप कर रही है. उन्हें अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाए हुए भी करीब 2 साल हो गए हैं. बाबर आजम ने आखिरी अंतर्राष्ट्रीय शतक 2023 में नेपाल के खिलाफ लगाया था. आज ही खत्म हुई वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के आखिरी मैच में भी वह 9 रन ही बना पाए, इससे पहले दूसरे वनडे में वह खाता भी नहीं खोल पाए थे.

विराट कोहली और बाबर आजम का अंतर्राष्ट्रीय करियर

विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था, इसके बाद इसी साल उन्होंने टेस्ट को भी अलविदा कह दिया. अब विराट कोहली सिर्फ ओडीआई फॉर्मेट खेलते हैं. भारत की अगली वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है.

विराट कोहली

  • टेस्ट: 123 मैचों में 9230 रन, 30 शतक और 31 अर्धशतक
  • टी20: 302 मैचों में 14181 रन, 51 शतक और 74 अर्धशतक
  • वनडे: 125 मैचों में 4188 रन, 1 शतक और 38 अर्धशतक

बाबर आजम

  • टेस्ट: 59 मैचों में 4235 रन, 9 शतक और 29 अर्धशतक
  • टी20: 134 मैचों में 6291 रन, 19 शतक और 37 अर्धशतक
  • वनडे: 128 मैचों में 4223 रन, 3 शतक और 36 अर्धशतक
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

काबुल में हमले के बाद भड़का पूर्व IPL प्लेयर, कहा- 'पाकिस्तान और इजराइल में कोई अंतर नहीं...'
काबुल में हमले के बाद भड़का पूर्व IPL प्लेयर, कहा- 'पाकिस्तान और इजराइल में कोई अंतर नहीं...'
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
भारतीयों की जान से खिलवाड़..., पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने को लेकर काव्या मारन की टीम पर भड़के सुनील गावस्कर
भारतीयों की जान से खिलवाड़..., पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने को लेकर काव्या मारन की टीम पर भड़के सुनील गावस्कर
PAK vs BAN: बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान पर बरसे अहमद शहजाद, बोले- ‘अब हम एसोसिएट टीम जैसे हो गए’
बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान पर बरसे अहमद शहजाद, बोले- ‘अब हम एसोसिएट टीम जैसे हो गए’

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: '...तो वह सच्चा मुसलमान नहीं...',मुस्लिम देशों को ईरान ने भेजा ओपन लेटर, पैगंबर मोहम्मद का मैसेज भी दिया
'...तो वह सच्चा मुसलमान नहीं...',मुस्लिम देशों को ईरान ने भेजा ओपन लेटर, पैगंबर मोहम्मद का मैसेज भी दिया
Haryana Politics: हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ूी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ूी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
400 अफगान लोगों का कातिल पाकिस्तान! तालिबान ने लगाया आरोप तो बोला- 'हमने अस्पताल पर...'
400 अफगान लोगों का कातिल पाकिस्तान! तालिबान ने लगाया आरोप तो बोला- 'हमने अस्पताल पर...'
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
नोरा फतेही-संजय दत्त के अश्लील गाने ‘सरके चुनर’ पर बढ़ता जा रहा बवाल, अब सूचना प्रसारण मंत्रालय को भेजी गई शिकायत
‘सरके चुनर’ गाने पर बढ़ता जा रहा बवाल, अब सूचना प्रसारण मंत्रालय को भेजी गई शिकायत
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
क्या परमाणु बम भी ले जा सकती है ईरान की सेज्जिल-2 मिसाइल, जानें कितनी मचाती है तबाही?
क्या परमाणु बम भी ले जा सकती है ईरान की सेज्जिल-2 मिसाइल, जानें कितनी मचाती है तबाही?
Endometriosis Pregnancy: क्या है एंडोमेट्रियोसिस, जानें महिलाओं की फर्टिलिटी को कैसे प्रभावित करती है यह बीमारी?
क्या है एंडोमेट्रियोसिस, जानें महिलाओं की फर्टिलिटी को कैसे प्रभावित करती है यह बीमारी?
Embed widget