एक्सप्लोरर

IND vs BAN: शाकिब अल हसन की कप्तानी पर उठा सवाल, पूर्व क्रिकेटर बोले- 'बांग्ला खिलाड़ी उनकी लीडरशिप में खेलना नहीं चाहते'

IND vs BAN 1st Test: भारत और बांग्लादेश की टीमें चटगांव में आमने-सामने हैं. टीम इंडिया का पलड़ा यहां भारी है. ऐसे में पूर्व पाक क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने शाकिब अल हसन की कप्तानी पर सवाल उठाया है.

Danish Kaneria on Shakib Al Hasan: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) का मानना है कि शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) की कप्तानी में दम नहीं है और बांग्लादेश के खिलाड़ी भी उनकी लीडरशिप को पसंद नहीं कर रहे हैं. चटगांव में खेले जा रहे भारत-बांग्लादेश टेस्ट (IND vs BAN Test) के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कनेरिया ने यह बात कही. उन्होंने यह भी कहा है कि शाकिब की जगह लिट्टन दास बांग्लादेश के लिए बेहतर कप्तान साबित होंगे.

दानिश कनेरिया ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, 'इबादत होसैन को मोंच के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा लेकिन जब वह वापस लौटे तो शाकिब ने उनसे ज्यादा गेंदबाजी नहीं कराई. उन्होंने खालिद अहमद का भी सही तरह से उपयोग नहीं किया. उनकी कप्तानी इतनी दमदार नहीं है. खिलाड़ी भी उनकी कप्तानी में खेलना नहीं चाहते. उनकी जगह लिट्टन दास बेहतर विकल्प हैं और हमने देखा भी है कि किस तरह उन्होंने टीम को वनडे सीरीज में जीत दिलाई थी. इसमें कोई शक नहीं कि शाकिब बड़े खिलाड़ी हैं लेकिन उनमें कप्तानी वाली बात नहीं है.'

दानिश कनेरिया ने इसके साथ ही शाकिब के चटगांव टेस्ट की प्लेइंग-11 में शामिल होने पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा, 'चटगांव की विकेट अन्य बांग्लादेशी विकटों की तुलना में बेहद अलग है. तेज गेंदबाजों को यहां ज्यादा मदद मिलती है. शाकिब पहले से चोटिल थे और साफ था कि वह ज्यादा गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे. ऐसे में क्या उनका इस टेस्ट में खेलना जरूरी था? उनकी जगह टीम किसी अन्य गेंदबाज को खिला सकती थी.'

टीम इंडिया की लीड हुई 400+
चटगांव टेस्ट में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 404 रन बनाए. शाकिब को इस दौरान एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ. वहीं, बांग्लादेश की पहली पारी महज 150 रन पर सिमट गई. टीम इंडिया अब इस टेस्ट में ड्राइविंग सीट पर है. पहली पारी के आधार पर मिली 254 रन की बढ़त के बाद भारतीय टीम दूसरी पारी में भी 150+ रन बना चुकी है. टीम इंडिया की कुल लीड 400+ हो चुकी है और अभी उसके हाथ में 9 विकेट बाकी हैं.

यह भी पढ़ें...

FIFA WC 2022 Prize Money: जानिए ट्रॉफी के अलावा फाइनलिस्ट और रनरअप को मिलेगी कितनी प्राइज़ मनी, पिछली बार से बढ़ी रकम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: बीच मैदान में केएल राहुल ने देवदत्त पडिक्कल को किया किस
बीच मैदान में केएल राहुल ने देवदत्त पडिक्कल को किया किस
भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत
भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत
वनडे में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में विराट कोहली का भी नाम
वनडे में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में विराट कोहली का भी नाम
IND vs SL 1st Test Day 4 Live: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
LIVE: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget