एक्सप्लोरर

World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप के लिए गौतम गंभीर ने चुने चार भारतीय स्पिनर, युजवेंद्र चहल लिस्ट से बाहर

World Cup 2023: गंभीर ने वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए कुल चार भारतीय स्पिनर्स का चुनाव किया है. उन्होंने इस लिस्ट में चहल को शामिल नहीं किया.

World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) को लेकर धीरे-धीरे चर्चाएं तेज़ हो रही हैं. इस बार के वर्ल्ड कप की मेज़बानी भारत के पास है. ऐसे में टीम इंडिया से और भी ज़्यादा उम्मीदें लगाई जा रही हैं. इससे पहले टीम ने 2011 में खेले गए वर्ल्ड कप में खिताब जीता था. इस साल होने वाले वर्ल्ड कप को लेकर टीम के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर ने भारतीय टीम के लिए चार स्पिनर्स का चुनाव किया है. लेकिन उन्होंने अपनी इस लिस्ट से टीम के जादूई और अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल को दूर रखा. 

इन स्पिनर्स का किया चुनाव

गंभीर ने वनडे वर्ल्ड कप को मद्दे नज़र रखते हुए टीम के लिए अक्षर पटले, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई को चुना. उन्होंने अपनी इस लिस्ट में युजवेंद्र चहल को शामिल नहीं किया. चहल टीम के अनुभवी स्पिनर्स में से एक हैं. इस लिस्ट में शामिल होने वाले वॉशिंगटन सुंदर लगातार टीम का हिस्सा नहीं बन रहे हैं. इसके अलावा कुलदीप यादव भी टीम के लिए लगातार मैच नहीं खेल रहे हैं. वहीं रवि बिश्नोई एक यंग स्पिनर हैं और उन्होंने अब तक टीम के लिए सिर्फ एक ही वनडे मैच खेला है. 

अच्छी लय में हैं अक्षर पटेल-कुलदीप यादव

गौरतलब है कि अक्षर पटेल और कुलदीप यादव इन दिनों शानदार लय में दिखाई दे रहे हैं. कुलदीप हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाज़ी की थी. इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में भी उन्होंने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट झटके थे. कुलदीप यादव को जब भी मौका मिलता है, वो टीम लिए दमदार प्रदर्शन करते हैं.  

इसके अलावा अक्षर पटले भी इन दिनों गेंदबाज़ी और बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं. अक्षर ने श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज़ में शानदार बल्लेबाज़ी की थी. उन्हें उस सीरीज़ में बेहतरीन प्रदर्शन के चलते ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज़’ चुना गया था. 

ये भी पढ़ें.. 

IND vs SL: लाहिरु कुमारा ने विराट कोहली को बनाया शिकार, वीडियो में देखें कैसे गंवाया विकेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget