एक्सप्लोरर

Vinod Kambli: 'शराब की लत जीवन को बर्बाद...', अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद विनोद कांबली ने सभी को दी नसीहत

Vinod Kambli Health: विनोद कांबली ने अपने मैसेज में कहा कि नए साल में नागरिकों को शराब और अन्य नशों से दूर रहना चाहिए. मैंने अनुभव किया है कि लत जीवन को नष्ट कर सकती है.

Vinod Kambli Health Update: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. तकरीबन 10 दिन पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब जरूरी इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. वहीं, इसके बाद विनोद कांबली ने अपनी प्रतिक्रिया दी. विनोद कांबली ने अपने मैसेज में कहा कि नए साल में नागरिकों को शराब और अन्य नशों से दूर रहना चाहिए. मैंने अनुभव किया है कि लत जीवन को नष्ट कर सकती है. मेरी हालत स्थिर है और मैं जल्द ही मैदान पर आऊंगा. इससे पहले अस्पताल में भी उन्होंने भारतीय जर्सी पहनकर बल्ले के साथ नए साल की शुभकामनाएं. 

लड़की के साथ चक दे इंडिया के गाने पर किया था डांस

पिछले दिनों पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली का अस्पताल में डांस करते हुए एक वीडियो सामने आया था. 58 सेकंड के वीडियो में कांबली एक लड़की के साथ चक दे इंडिया के गाने पर डांस करते दिख रहे थे. इस दौरान उन्होंने एक क्रिकेट शॉट भी लगाया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हुआ था. बताते चलें कि बीते 21 दिसंबर को 52 साल के विनोद कांबली को ठाणे जिले के आकृति अस्पताल में एडमिट कराया गया था. उनके ब्रेन में क्लॉटिंग हुई थी. 

'शराब न पिएं, ये आपके परिवार को पसंद नहीं आएगा...'

वहीं, विनोद कांबली ने तकरीबन 7 दिन पहले 24 दिसंबर को इंटरव्यू में कहा था कि वे अब अच्छा महसूस कर रहे हैं. कांबली ने हॉस्पिटल के बेड पर 'वी आर द चैंपियन...वी विल बैक' गाना भी गाया. उन्होंने लोगों को नसीहत दी कि शराब न पिएं, ये आपके परिवार को पसंद नहीं आएगा. गौरतलब है कि कांबली ने 1991 में वनडे डेब्यू और 1993 में टेस्ट में डेब्यू किया था. वे 14 पारियों में सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. भारतीय टीम के लिए 17 टेस्ट मैचों में कुल 1084 रन बनाए. इनमें 4 शतक के अलावा 3 बार पचास रनों का आंकड़ा पार किया.

ये भी पढ़ें-

IND vs AUS: ऋषभ पंत के बचाव में उतरे संजय मांजरेकर, सुनील गावस्कर को दिया तगड़ा जवाब!

Rohit Sharma: 'हार मानसिक तौर पर परेशान करने वाला, लेकिन संन्यास...', मेलबर्न टेस्ट के बाद रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट पर क्या कहा?

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड
कपिल देव के बाद ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने ओली रॉबिन्सन
कपिल देव के बाद ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने ओली रॉबिन्सन
'प्लेयर ऑफ द मैच' देवदत्त पडिक्कल को मिली इतनी प्राइज मनी, रकम उड़ा देगी होश
'प्लेयर ऑफ द मैच' देवदत्त पडिक्कल को मिली इतनी प्राइज मनी, रकम उड़ा देगी होश

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget