एक्सप्लोरर

मोंटी पनेसर बोले-धोनी को लगता था कि मैं हिंदी नहीं जानता, लेकिन सभी निर्देश समझता था

इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने बीते दिनों को याद करते हुए कहा है कि मैदान पर खेलते हुए एमएस धोनी अक्सर अपने गेंदबाजों को एक निश्चित तरीके से गेंदबाजी करने का निर्देश देते थे. उनका कहना है कि उन्होंने कभी महेंद्र सिंह धोनी को पता नहीं चलने दिया कि उनके दिए हुए निर्देश उन्हें पता हैं.

नई दिल्लीः भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से जुड़े कई वीडियो सोशल पर वायरल हुए हैं जिसमें उन्हें गेंदबाजों को निर्देश देते सुना जा सकता है. वहीं उनके निर्देशों को फॉलो करते हुए गेंदबाजों को विकेट लेते हुए भी कई बार देखा गया है. हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. जिसके बाद क्रिकेट जगत से जुड़े लोग उनके साथ जुड़ी यादें शेयर कर रहे हैं. हाल ही में इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने उनसे जुड़े वाक्ये पर खुलासा किया है.

महेंद्र सिंह धोनी के निर्देशों को समझता थाः मोंटी पनेसर 

दरअसल टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ हाल ही में बातचीत के दैरान इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने बीते दिनों को याद करते हुए कहा है कि मैदान पर खेलते हुए एमएस धोनी अक्सर अपने गेंदबाजों को एक निश्चित तरीके से गेंदबाजी करने का निर्देश देते थे. उनका कहना है कि अक्सर उनके निर्देश हिंदी में हुआ करते थे. उन्होंने कहा कि वह धोनी के शब्दों को समझ जाते थे, क्योंकि वह धाराप्रवाह हिंदी और पंजाबी बोलते हैं.

गेंदबाजों को सलाह देते थे धोनी

मोंटी पनेसर का कहना है कि मैदान पर अक्सर विकेट लेने की रणनीतियों और क्षेत्र के सेट अप को विकसित करने की कोशिश करते थे, इसके साथ ही विपक्षी टीम के खिलाड़ी को भांप कर अक्सर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने गेंदबाज को एक निश्चित तरीके से गेंदबाजी करने के लिए कहते थे. उनका कहना है कि धोनी अक्सर अपने स्पिन गेंदबाजों को एक निश्चित लाइन गेंदबाज़ी करने की सलाह देते थे जिसके परिणामस्वरूप अक्सर भारत को विकेट मिलते रहते थे.

समझता हूं हिंदी और पंजाबीः मोंटी पनेसर 

उन्होंने कहा कि जब भी उनकी टीम ने भारत के खिलाफ मैच खेले हैं, और वह मैदान पर बैटिंग के लिए आए, उस वक्त विकेट के पीछे से महेंद्र सिंह धोनी की ओर से दिए गए सभी निर्देश वह समझ जाते थे. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें हिंदी और पंजाबी अच्छे से बोलनी आती है. उनका कहना है कि उन्होंने कभी महेंद्र सिंह धोनी को पता नहीं चलने दिया कि उनके दिए हुए निर्देश उन्हें पता हैं.

धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने के लिए तैयार हैं. वह 19 सितंबर से होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के लिए संयुक्त अरब अमीरात में पहुंच गए हैं.

इसे भी देखेंः एमएस धोनी पिछले 50 सालों के सबसे प्रेरणादायक कप्तानों में सर्वश्रेष्ठ भारतीय कप्तान हैं: ग्रेग चैपल

CSK के खिलाड़ी ब्रावो बोले- धोनी ने हमेशा खिलाड़ियों को भरोसा दिया, आत्मविश्वास भी बढ़ाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget