एक्सप्लोरर

IND vs AUS 2022: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने भुवनेश्वर कुमार का किया बचाव, कहा- मैथ्यू वेड शानदार फिनिशर, गेंदबाजों पर दोष देना गलत

पहले T20 मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 20 ओवर में 209 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन भारतीय गेंदबाज इस लक्ष्य का बचाव करने में नाकामयाब रहे.

Matthew Hayden On Bhuvneshwar Kumar: मंगलवार को पहले T20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया. इस तरह 3 T20 मैचों की सीरीज में मेहमान टीम 1-0 से आगे हो गई है. हालांकि, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 20 ओवर में 209 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन भारतीय गेंदबाज इस लक्ष्य का बचाव करने में नाकामयाब रहे. ऑस्ट्रेलिया के लिए कैमरून ग्रीन ने 61 जबकि मैथ्यू वेड ने नाबाद 45 रनों की पारी खेलकर मैच ऑस्ट्रेलिया की झोली में डाल दिया. वहीं, भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल के 8 ओवर में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने 101 रन बना डाले.

भुवनेश्वर कुमार ने खराब गेंदबाजी नहीं की- मैथ्यू हेडन

दरअसल, एशिया कप 2022 से अब तक भारतीय डेथ बॉलिंग परेशानी का सबब रहा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भुवनेश्वर कुमार ने पारी का 19वां ओवर किया, लेकिन इस ओवर में 16 रन बने. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने भारतीय तेज गेंदबाज का बचाव किया है. मैथ्यू हेडन ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि भुवनेश्वर कुमार ने खराब गेंदबाजी की. मेरा मानना है कि मैथ्यू वेड शानदार फिनिशर हैं, उन्होंने मैच को शानदार तरह से फिनिश किया. डेथ ओवरों में ऐसे बल्लेबाजों के सामने गेंदबाजी करना आसान नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर कुमार का पहला रोल शुरूआती ओवरों में विकेट निकालना है, न कि डेथ ओवर में बॉलिंग करना.

ऑस्ट्रेलिया ने 209 रन बनाकर जीता मैच

वहीं, भारतीय पारी की बात करें तो हार्दिक पांड्या ने 30 गेंदों पर नाबाद 71 रनों की पारी खेली. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदों पर 46 रनों का योगदान दिया. जबकि ओपनर केएल राहुल ने 35 गेंदों पर 55 रन बनाए. इस तरह भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन बनाए, लेकिन भारतीय गेंदबाज इस टार्गेट को डिफेंड नहीं कर पाए. अब इस सीरीज का दूसरा मैच 23 सितंबर को नागपुर में खेला जाएगा. जबकि आखिरी मैच 25 सितंबर को हैदराबाद में खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें-

WTC Final Venues: इंग्लैंड में ही होंगे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अगले दो फाइनल, 'दी ओवल' और 'लॉर्ड्स' को मिली मेजबानी

Raju Srivastava Death: दिग्गज कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर क्रिकेट जगत ने दी श्रद्धांजलि, सहवाग-धवन ने किया ट्वीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Live: टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत, सिराज ने दिलाई पहली सफलता
LIVE: टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत, सिराज ने दिलाई पहली सफलता
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget