एक्सप्लोरर

बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम में चुने जा सकते हैं ऋषभ पंत और संजू सैमसन

बांग्लादेश के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और संजू सैमसन को कवर के तौर पर भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है.

भारतीय चयन समिति जब बांग्लादेश के खिलाफ आगामी सीरीज के लिये गुरूवार को टीम चुनने के लिये बैठक करेगी तो कप्तान विराट कोहली के कार्यभार का मुद्दा चर्चा का विषय होगा जबकि ऋषभ पंत के लिये संजू सैमसन को कवर के तौर पर शामिल किया जा सकता है.

भारत ने अक्टूबर 2018 से सभी प्रारूपों में 56 मैच खेले हैं जिसमें से 48 में कोहली खेले हैं. हालांकि चयन समिति इस फैसले को कोहली पर ही छोड़ेगी कि वह ब्रेक चाहते हैं या फिर जारी रखना चाहते हैं.

मुंबई के उदीयमान ऑलराउंडर शिवम दुबे के बारे में गंभीर चर्चा की उम्मीद है जो चोटिल हार्दिक पंड्या की जगह ऑलराउंडर के स्थान पर चुने जा सकते हैं.

तीन नवंबर से नयी दिल्ली में शुरू होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के अलावा बांग्लादेश की टीम विश्व चैम्पियनशिप के अंतर्गत दो टेस्ट मैच (इंदौर और कोलकाता) में खेलेगी.

सैमसन ने हाल में विजय हजारे ट्रॉफी में केरल के लिये दोहरा शतक जड़ा था, उनके पंत के बाद दूसरे विकल्प के रूप में चुने जाने की उम्मीद है.

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, ‘‘अगर ऋषभ और संजू दोनों टीम में होंगे तो इसमें कोई परेशानी नहीं होगी. ये दोनों आईपीएल में भी एक साथ खेल चुके हैं. ऋषभ को संक्षिप्त प्रारूप में सीमित सफलता मिली है लेकिन भविष्य को देखते हुए हमें उसे खिलाने की जरूरत है. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘साथ ही संजू में मैच का रूख बदलने की काबिलियत है. विश्व टी20 को ध्यान में रखते हुए टीम प्रबंधन को अन्य विकल्प भी देखने की जरूरत है क्योंकि हर कोई जानता है कि अब समय महेंद्र सिंह धोनी से आगे देखने का है. ’’

कोहली टीम में नहीं होंगे तो सैमसन को ‘बैक-अप’ बल्लेबाज के रूप देखा जा रहा है लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि मनीष पांडे टीम में अपना स्थान बरकरार रख पाते हैं या नहीं.

मुंबई के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने छोटे प्रारूप में ऑलराउंडर के दूसरे विकल्प में विजय शंकर को पछाड़ दिया है. सूत्र ने कहा, ‘‘हर कोई सहमत है कि शिवम की गेंदबाजी अभी तक अंतरराष्ट्रीय स्तर की नहीं है और वह हार्दिक की वैराइटी के करीब भी नहीं है. लेकिन वह बायें हाथ का खिलाड़ी है जो सकारात्मक चीज है और वह बड़े छक्के जड़ सकता है. ’’

कलाई के स्पिनरों की जोड़ी कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को चुने जाने की उम्मीद नहीं है क्योंकि राहुल चाहर और वाशिंगटन सुंदर को एक और मौका मिलना तय है.

हजारे ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन के बाद लोकेश राहुल के टीम में अपना स्थान बरकरार रखने की संभावना है.

अनुभवी ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन खराब फॉर्म में है लेकिन चयनकर्ता शायद उन्हें एक और सीरीज में जारी रख सकते हैं. अगर उन्हें बाहर किया जाता है तो मयंक अग्रवाल रिजर्व सलामी बल्लेबाज का विकल्प हो सकते हैं.

दीपक चाहर, नवदीप सैनी और खलील अहम के तीन मुख्य तेज गेंदबाज होने की उम्मीद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ICC रैंकिंग में छठे नंबर पर; पाकिस्तान-श्रीलंका पीछे छूटे
बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ICC रैंकिंग में छठे नंबर पर; पाकिस्तान-श्रीलंका पीछे छूटे
IND vs SL 2nd Test Highlights: पडिक्कल का शतक, गिल ने जड़ा पचासा; पहले दिन भारत ने बनाए 300 रन
Highlights: पडिक्कल का शतक, गिल ने जड़ा पचासा; पहले दिन भारत ने बनाए 300 रन
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास
दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget