एक्सप्लोरर

दिल्ली क्रिकेट टीम के विमान में तकनीकी खराबी की वजह से अचानक रोका गया टेकऑफ

दिल्ली क्रिकेट टीम को यहां से वापस ले जा रही उड़ान को तकनीकी खराबी के कारण रोकना पड़ा जिससे लंबा विलंब हुआ.

इंदौर: दिल्ली क्रिकेट टीम को यहां से वापस ले जा रही उड़ान को तकनीकी खराबी के कारण रोकना पड़ा जिससे लंबा विलंब हुआ.

इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-867 को दिल्ली के लिए कल रात नौ बजकर 20 मिनट पर रवाना होना था लेकिन विमान जब टेक आफ की तैयारी कर रहा था तो पायलट को इसे ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा.

एयरलाइंस के अधिकारियों ने बताया कि इंजन में कुछ समस्या थी जिसके कारण देवी अहिल्या बाई एयरपोर्ट पर टेकऑफ रोकना पड़ा.

अंतिम लम्हों में पायलट के टेक आफ टालने के बाद एयरलाइंस अधिकारियों ने विमान में सवार लोगों के ठहरने की व्यवस्था की जिसमें क्रिकेटर और टीम का सहयोगी स्टाफ भी शामिल था.

सवारियों ने उस समय राहत की सांस ली जब फ्लाइट कैप्टन ने घोषणा की कि सबको उतरना होगा क्योंकि जरूरी मेंटनेंस जांच के बाद पता चला है कि विमान में समस्या है.

विमान में सवार क्रिकेटर उन्मुक्त चंद ने ट्वीट करके बताया, ‘‘इंडिगो की उड़ान संख्या 867 को रनवे पर तकनीकी कारणों से रोकना पड़ा. अब इंदौर हवाई अड्डे पर फंसे हैं. जल्द ही होटल पहुंचने की उम्मीद है. लोगों के लिए हताशा भरा. मैं बहस का लुत्फ उठा रहा हूं. ऐसे हालत में आप अधिक कुछ नहीं कर सकते. इसकी जगह इसे स्वीकार कीजिए. शांत रहिए. खुशी है कि सब सुरक्षित हैं.’’ 

दिल्ली की टीम विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्राफी फाइनल खेलने के बाद वापसी लौट रही थी.

कप्तान ऋषभ पंत, उन्मुक्त चंद, फाइनल में शतक जड़ने वाले ध्रुव शौरी, मध्यक्रम के बल्लेबाज नितीश राणा, विकास टोकस और आकाश सूदन विमान में सवार खिलाड़ियों में शामिल थे.

कोच केपी भास्कर, चयनकर्ता हरि गिडवानी और मैनेजर शंकर सैनी भी विमान में थे.

टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी गौतम गंभीर पहले ही जा चुके थे.

दिल्ली को फाइनल में नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget