एक्सप्लोरर

तूफानी शतकीय पारी के साथ रोहित शर्मा ने लगाई रिकॉर्डों की झड़ी

162 रनों की पारी के साथ रोहित शर्मा ने पांच बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए

विंडीज के खिलाफ चौथे वनडे में भले ही रोहित शर्मा चौथे दोहरे शतक से चूक गए लेकिन अपनी 162 रनों की पारी के साथ उन्होंने कई नए रिकॉर्ड अपने नाम किए. इनमें सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ना भी शामिल है.

वनडे में 264, 209 और नाबाद 208 की पारियां खेल चुके रोहित चौथा दोहरा शतक पूरा करने की स्थिति में दिख रहे थे लेकिन 44वें ओवर में ऐश्ले नर्स की गेंद पर शॉर्ट थर्डमैन पर लपके गए. हालाकि इससे पहले रोहित करियर का पांचवां सर्वाधिक बनाने में सफल रहे.

छक्कों का नया रिकॉर्ड
अपनी पारी के दौरान रोहित ने चार छक्के लगाए और अपने कुल छक्कों की संख्या 198 पर पहुंचा दी. अब वह वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में महेंद्र सिंह धोनी (281 पारियों में 218 छक्के) के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. अपनी 186वीं पारी खेल रहे रोहित ने तेंदुलकर (452 पारियों में 195 छक्के) को पीछे छोड़ा. अब उन्हें छक्कों का दोहरा शतक पूरा करने के लिए केवल दो छक्कों की दरकार है जहां अभी तक दुनिया के केवल छह बल्लेबाज पहुंच पाए हैं.

सातवीं बार पार किया 150 का स्कोर
यही नहीं रोहित ने वनडे में सातवीं बार 150 या इससे अधिक का स्कोर बनाया और इस तरह से उन्होंने अपने रिकॉर्ड को मजबूती प्रदान की. तेंदुलकर और डेविड वार्नर ने पांच-पांच जबकि क्रिस गेल, हाशिम अमला, विराट कोहली और सनथ जयसूर्या ने चार-चार बार 150 या इससे अधिक का स्कोर बनाया.

एक सीरीज में दो बार किया 150 से अधिक का स्कोर
वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्तमान सीरीज में दूसरी बार रोहित ने 150 से अधिक रन बनाए. उन्होंने गुवाहाटी में पहले वनडे में 152 रन बनाए थे. रोहित से पहले केवल जिम्बाब्वे के हैमिल्टन मास्कादजा ने एक सीरीज में दो बार 150 से अधिक रन बनाए थे. उन्होंने कीनिया के खिलाफ 2009 में यह कारनामा किया था.

दूसरा सबसे बड़ा स्कोर
रोहित की 162 रन की पारी वेस्टइंडीज के खिलाफ किसी भारतीय का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है. रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम पर है जिन्होंने 2011 में इंदौर में 219 रन बनाए थे.

फिर खेली साल की सबसे बड़ी पारी
रोहित की 162 रन की पारी वर्तमान कैलेंडर वर्ष में किसी भारतीय का वनडे में सर्वाधिक स्कोर है. दिलचस्प बात यह है कि 2013 से लेकर अब तक छह साल में हर बार रोहित के नाम पर ही सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड रहा. रोहित ने 2013 में 209 रन, 2014 में 264 रन, 2015 में 150 रन, 2016 में नाबाद 171 रन और 2017 में नाबाद 208 रन बनाए थे जो इन वर्षों में किसी भारतीय का वनडे में सर्वोच्च स्कोर था. भारत को इस वर्ष अब केवल एक वनडे (वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्तमान सीरीज का आखिरी मैच) खेलना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget