एक्सप्लोरर

RPSvsMI: धोनी के 'धमाके' और रहाणे-तिवारी की मदद से पुणे ने बनाए 162 रन


RPSvsMI: धोनी के 'धमाके' और रहाणे-तिवारी की मदद से पुणे ने बनाए 162 रन

नई दिल्ली/मुंबई: अजिंक्ये रहाणे और मनोज तिवारी के अर्धशतक और अंतिम ओवरों में एमएस धोनी की आतिशी पारी की मदद से आईपीएल 10 के पहले क्वालीफायर में पुणे ने मुंबई के सामने 162 रनों का स्कोर खड़ा किया. मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट मैदान पर खिताब के करीब पहुंचने की जंग में शुरूआती झटकों के बाद रहाणे-तिवारी की साझेदारी और अंतिम ओवरों में धोनी की 'संजीवनी' जैसी पारी की मदद से पुणे को ये लक्ष्य मिला.


वानखेड़े क्रिकेट मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी पुणे की टीम की शुरूआत बेहद खराब रही और उन्होंने पहले 2 ओवरों में 2 बड़े विकेट चटका दिए. पहले ओवर में राहुल त्रिपाठी शून्य के स्कोर पर मैक्कलेनेघन की गेंद पर बोल्ड हो गए. जबकि दूसरे ओवर में ही मलिंगा ने कप्तान स्टीव स्मिथ को 1 रन के स्कोर पर वापस पवेलियन भेज दिया. 


शुरूआती दो झटकों के बाद अजिंक्ये रहाणे ने मनीष तिवारी के साथ मिलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया. दोनों बल्लेबाज़ों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए अहम 80 रनों की साझेदारी की. इस दौरान अजिंक्ये रहाणे ने आईपीएल 10 का दूसरा अर्धशतक भी पूरा किया. लेकिन अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद रहाणे कर्ण शर्मा की गेंद पर 56 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए. रहाणे ने अपनी पारी में 43 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्का भी लगाया. 


अजिंक्ये रहाणे के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे पूर्व कप्तान धोनी से टीम को खासी उम्मीद थी लेकिन वो भी धीमी रफ्तार से आगे बढ़ते हुए दिखे. लेकिन धोनी ने अंतिम ओवरों में अपने बल्ले की पुरानी चमक बिखेरते हुए पुणे की टीम के लिए दम दिखा दिया. धोनी ने महज़ 26 गेंदों पर 5 छक्कों की मदद से नाबाद 40 रन बनाए. 


अंतिम ओवर की आखिरी गेंद पर मनोजा तिवारी 58 रन बनाकर रन-आउट हुए. तिवारी ने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्कों भी लगाए. 


अंतिम 2 ओवरों को छोड़ एक बार फिर मुंबई की टीम के गेंदबाज़ों ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए पुणे के बल्लेबाज़ो पर लगाम लगाए रखी. 


मुंबई के लिए लगभग सभी गेंदबाज़ों ने बेहतरीन गेंदबाज़ी की. लसिथ मलिंगा ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए 3 ओवरों में 14 रन दिए जबकि 1 विकेट चटकाया. क्रुनाल पांड्या ने अपने 4 ओवरों के स्पेल में महज़ 22 रन खर्च किए. इसके अलावा कर्ण शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवरों में 30 रन देकर 1 विकेट चटकाया. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवरों में 33 रन दिए. उन्हें आज एक भी विकेट नहीं मिला. मैक्कलेनेघन अपने आखिरी ओवर में 26 रन दे बैठे. मैक्कलेनेघन ने अपने 4 ओवरों के स्पेल में कुल 46 रन खर्च किए. जिसमें उन्होंने 1 विकेट चटकाया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
3 टी20 के लिए अफगानिस्तान का दौरा करेगी टीम इंडिया? दिल्ली में खेले जाएंगे सभी मैच
3 टी20 के लिए अफगानिस्तान का दौरा करेगी टीम इंडिया? दिल्ली में खेले जाएंगे सभी मैच
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget