एक्सप्लोरर

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने लॉन्च की एफसी गोवा की नई होम जर्सी

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक समारोह के दौरान एफसी गोवा की नई होम जर्सी लॉन्च की.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज़ के समापन के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली अब क्रिकेट से अलग फुटबॉल के कामों में जुट गए हैं. नहीं, वो फुटबॉल खेलने नहीं बल्कि उसकी जर्सी लॉंच करने वाले एक इवेंट में पहुंचे जहां उन्होंने आईएसएल की टीम एफसी गोवा की 2019-20 सीज़न के लिए जर्सी लॉंच की. विराट ने बोम्बोलिम एथलेटिक ग्राउंड में आयोजित एक समारोह के दौरान एफसी गोवा की नई होम जर्सी लॉन्च की. कोहली एफसी गोवा क्लब के सह-मालिक हैं. दो बार इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की रनर-अप रह चुकी एफसी गोवा ने नई होम जर्सी के साथ-साथ नए सीजन के लिए अपना नया वार्षिक कैम्पेन भी लांच किया, जिसे 'बी गोवा' नाम दिया गया है. इस समारोह में करीब 3000 लोग शामिल हुए. यह कैम्पेन एफसी गोवा के फुटबालिंग फिलोसॉफी की आइडोलॉजी को मजबूती प्रदान करेगा, जिसमें जीतने की ललक और इस सुंदर खेल को पूरे साहस और जोश के साथ खेलना प्रमुख है. यह कैम्पेन यह भी दर्शाता है कि गोवा के लोग अपने आप में मस्त रहने वाले हैं. गोवा की टीम ने सालों से अपने यूथ डेवलपमेंट प्रोग्राम के जरिए कई ऐसे युवा पैदा किए हैं, जो आगे चलकर अपने दम पर भारत की शीर्ष टीमों के लिए खेले. एफसी गोवा का यह कैम्पेन मुश्किल समय में साहस के साथ अपने खेल के साथ न्याय करने की फिलोसॉफी को प्रदर्शित करता है. गोवा को उसके शानदार बीचों और सुंदर सूर्यास्त के लिए जाना जाता है और इसी कारण जर्सी का मुख्य रंग नारंगी (ऑरेंज) रखा गया है. यह बदलाव बीते कुछ समय में एक फुटबाल क्लब के रूप में एफसी गोवा में आए परिवर्तन को दर्शाता है जबकि डिजाइन में ऊपर की ओर जाता ग्रेडिएंट आने वाले समय में बेहतर करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. इस अवसर पर विराट कोहली ने कहा, "गोवा आना हमेशा से अच्छा लगता है. यहां के फैन्स फुटबाल के प्रति जुनूनी और एफसी गोवा के प्रति पागल हैं. यहां आकर मुझे हमेशा यह यकीन होता है कि हम एक न एक दिन अपने देश में खेलों की संस्कृति विकसित करने में सफल होंगे. यहां के घर और कारें क्लब के रंगों में रंग जाती हैं और यह शानदार नजारा होता है." विराट ने कहा, "हमारी टीम शानदार फॉर्म में है. बीते दो सीजन से यह टीम शानदार खेल रही है. सुपर कप में खिताबी जीत यह साबित करती है कि यह टीम लगातार मेहनत कर रही है. इस टीम की खासियत यह है कि इसकी सीनियर टीम के अलावा युवा टीम शानदार है क्योंकि एफसी गोवा ने एक बेहतरीन यूथ प्रोग्राम जारी रखा है और ग्रासरूट से नए खिलाड़ियों को चुनकर लाते हैं और मौका देते हैं. फिलोसॉफी, खेलने की शैली और सफलता के लिहाज से यह टीम जहां है, मैं उससे खुश हूं लेकिन हमें इससे आगे देखना होगा. हम संतुष्ट होकर नहीं बैठ सकते. हम अभी काफी आगे जाना है और हमारा लक्ष्य भारतीय फुटबाल का चेहरा बनना होना चाहिए."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ENG-W vs IND-W One-off Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें?
ENG-W vs IND-W One-off Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें?
इंग्लैंड से हार के बाद BCCI एक्शन मोड में, श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर की लगेगी क्लास
इंग्लैंड से हार के बाद BCCI एक्शन मोड में, श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर की लगेगी क्लास
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Team India Performance: इंग्लिश कंडीशन में पहली बार खेले 8 भारतीय खिलाड़ी, सीरीज हार का गुनहगार कौन?
इंग्लिश कंडीशन में पहली बार खेले 8 भारतीय खिलाड़ी, सीरीज हार का गुनहगार कौन?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget