एक्सप्लोरर

Dale Steyn Birthday: 39 के हुए तेज गेंदबाज, पढ़ें उनके पांच सबसे खतरनाक स्पैल के बारे में

Happy Birthday Dale Steyn: 11 साल की उम्र में डेल स्टेन ने क्रिकेट खेलना शुरू किया था. आज वह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. बर्थडे पर हम तेज गेंदबाज के 5 सबसे खतरनाक स्पैल के बारे में बता रहे हैं.

Dale Steyn best performances: दक्षिण अफ्रीका (south africa) के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Steyn) का आज 39वां बर्थडे है. उनका जन्म 27 जून 1983 को दक्षिण अफ्रीका के फालाबोरवा में एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ था. उन्हें बचपन से ही दौड़ने वाले खेल पसंद थे. शुरुआत में वह बिना जूतों के ही गेंदबाजी का अभ्यास किया करते थे. 11 साल की उम्र में डेल ने पहली बार क्रिकेट खेलना शुरू किया था और आज वह किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं. आज उनके बर्थडे (Dale Steyn Birthday) पर हम तेज गेंदबाज के 5 सबसे खतरनाक स्पैल के बारे में आपको बताने जा रहे हैं.

8 रन खर्च कर 6 पाकिस्तानी बल्लेबाजों को भेज दिया था पवेलियन
9 साल पहले साल 2013 में पाकिस्तान की टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर थी. जोहानिसबर्ग में टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा था. मैच के पहले दिन मेजबान टीम के बल्लेबाज पाकिस्तानी गेंदबाजों के आगे फ्लॉप हो गए थे. अफ्रीकी टीम पहले ही दिन महज 253 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी. इसके बाद डेल स्टेन की कहर बरपाती गेंदबाजी ने अफ्रीका टीम की वापसी कराई थी. डेल स्टेन ने सिर्फ 8 रन खर्चकर 6 विकेट झटके थे. उनकी इस शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तानी टीम पहली पारी में महज 49 रन ही बना सकी थी.

भारत के खिलाफ शानदार गेंदबाजी
साल 2010 में दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत के दौरे पर आई थी. सीरीज के पहले टेस्ट मैच में स्टेन का जलबा देखने को मिला था. नागपुर में खेले गए इस मुकाबले में डेल स्टेन ने 16.4 ओवर में 51 रन खर्चकर 7 विकेट अपने नाम किए थे. भारत यह मैच पारी और 6 रन से हार गया था.

डरबन टेस्ट में भारत को किया था ढेर
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच डरबन में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला गया था. पहली पारी में डेल स्टेन ने ताबड़तोड़ गेंदबाजी करते हुए 50 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए थे. स्टेन के इस प्रदर्शन की जमकर सराहना हुई थी. 

न्यूजीलैंड के खिलाफ झटके थे 10 विकेट
साल 2007 में न्यूजीलैंड के खिलाफ स्टेन ने शानदार गेंदबाजी की थी. सेंचुरियन में खेले गए इस मैच में उन्होंने 10 विकेट लिए थे. स्टेन ने पहली पारी में 4 और दूसरी इनिंग में 6 विकेट अपने नाम किए थे. आक्रामक गेंदबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया था. वहीं अफ्रीका ने इस मुकाबले को पारी और 59 रन से जीता था.

वेस्टइंडीज के खिलाफ लिए 6 विकेट
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच में एक बार फिर तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने जलवा देखने को मिला था. स्टेन ने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी को 131 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 34 रन खर्चकर 6 विकेट अपने नाम किए थे. दक्षिण अफ्रीका ने मैच पारी और 220 रन से जीता था. 

डेल स्टेन का करियर
39 साल के स्टेन (Dale Steyn) ने दक्षिण अफ्रीका (south africa) की ओर से 93 टेस्ट और 125 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं. टेस्ट मैचों में स्टेन के नाम 439 विकेट दर्ज हैं, वहीं वनडे में उन्होंने 196 शिकार किए हैं. उन्होंने 47 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 64 विकेट अपने नाम किए हैं. स्टेन ने टेस्ट में 5 बार 10 विकेट और 26 बार 5 विकेट झटके हैं. वहीं उन्होंने वनडे में 3 बार 5 विकेट लिए हैं.

ये भी पढ़ें...

IND vs IRE: दूसरा टी20 जीतकर खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं हार्दिक, 3 दिग्गज कप्तानों को पछाड़ देंगे

ENG vs NZ 3rd Test: जो रूट ने स्विच हिट पर जड़ा शानदार सिक्स, कीवी टीम से लेकर कमेंटेटर तक सब हैरान, Watch Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget