एक्सप्लोरर

एरोन फिंच की धमाकेदार शतक से ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया

पांच वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हराते हुए सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है.

कप्तान एरोन फिंच के धमाकेदार शतक से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने दूसरे वनडे मैच में पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. कप्तान फिंच का सीरीज में यह लगातार दूसरा शतक था.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान के बेहतरीन शतक की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 284 रन बनाया. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर 48वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली.

फिंच को 153 रनों की नाबाद पारी खेलने के लिए लगातार दूसरी बार 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया. सीरीज के पहले मैच में भी उन्होंने शतक जड़ा था और 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार जीता था.

पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही, लेकिन मेजबान टीम इससे उबरने में कामयाब रही. ओपनर बल्लेबाज इमाम-उल-हक बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए जबकि शान मसूद ने केवल 19 रन बनाए.

पिछले मैच में शतक लगाने वाले हैरिस सोहैल 34 और उमर अकमल 16 रन बनाकर आउट हुए. मोहम्मद रिजवान ने अपना पहला शतक लगाया और कप्तान शोएब मलिक के साथ पांचवें विकेट के लिए 127 रनों की साझेदारी निभाई.

रिजवान के 115 और शोएब मलिक के 60 रनों की पारी की बदौलत मेजबान टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचे में कामयाब रहा. इमाद वसीम ने अंत में 19 रनों की तेज पारी खेली.

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से झाए रिचडर्सन और नाथन कुल्टर-नाइल ने दो-दो विकेट लिए जबकि नाथन लायन, एडम जम्पा एवं फिंच को एक-एक विकेट मिला.

जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत दमदार रही और फिंच ने पहले विकेट के लिए उस्मान खवाजा (88) के साथ 209 रनों की साझेदारी निभाकर पाकिस्तान को मैच से बाहर कर दिया. फिंच ने अपना 13वां वनडे शतक लगाया और 143 गेंदों में 11 चौके और 6 छक्कों जड़े.

ग्लेन मैक्सवेल ने 19 रन बनाए, वहीं शान मार्श 11 रन बनाकर नाबाद रहे. पाकिस्तान की तरफ से यासिर शाह को सिर्फ एक सफलता मिली.

दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला 27 मार्च को अबु धाबी में खेला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget