एक्सप्लोरर

Shahid Afridi: मैदान पर फिर से दिखा 'बूम-बूम' शाहिद अफरीदी का कमाल, फैंस ने कहा वापस आ जाओ

Shahid Afridi: 42 की उम्र में भी शाहिद अफरीदी के बल्ले का दम देखने के बाद फैंस ने कहा कि फिर से उन्हें मैदान पर वापसी करनी चाहिए.

Shahid Afridi: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने एक बार फिर 42 साल की उम्र में मैदान पर अपने बल्ले का दम दिखाया. दरअसल पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के आगामी सीजन का पहला मैच 13 फरवरी को खेला जाएगा उससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने क्वेटा में एक प्रदर्शनी मैच का आयोजन कराया था. यह मुकाबला साल 2017 की विजेता पेशावर जाल्मी और साल 2019 की विजेता क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच में खेला गया.

इस मुकाबले में एक टीम की कप्तानी जहां पाकिस्तानी टीम के मौजूदा कप्तान बाबर आजम कर रहे थे तो वहीं दूसरी टीम की कप्तानी का जिम्मा पूर्व कप्तान सरफराज अहमद संभाल रहे थे. हालांकि इन सभी बड़े सितारों के होने के बावजूद शाहिद अफरीदी के नाम की ही सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिली.

क्वेटा के बुगती स्टेडियम में जब शाहिद अफरीदी बल्लेबाजी करने उतरे तो पूरा स्टेडियम ‘बूम-बम’ से गूंजने लगा. अफरीदी ने भी फैंस को निराश ना करते हुए इस मुकाबले में 17 गेंदों में 25 रनों की छोटी लेकिन धमाकेदार पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से कुछ शानदार शॉट भी देखने को मिले थे. वहीं सोशल मीडिया पर शाहिद अफरीदी की फिर से मैदान पर वापसी देखने के बाद फैंस भी अपनी प्रतिक्रियाएं लगातार देते हुए दिखाई दिए.

https://twitter.com/hazharoon/status/1622189335238905856

https://twitter.com/search?q=Shahid%20Afridi&src=typed_query&f=image

https://twitter.com/grassrootscric/status/1622121514576531456

https://twitter.com/TEAM_AFRIDI/status/1622175726035148800

https://twitter.com/SharyOfficial/status/1622172351390416896

https://twitter.com/_FaridKhan/status/1622159484260073473

https://twitter.com/muzamilasif4/status/1622134317777358848

https://twitter.com/ObaidBaig16/status/1622184049778499584

क्वेटा ने दर्ज की प्रदर्शनी मैच में जीत

इस मुकाबले को लेकर बात की जाए तो क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले में 20 ओवरों में 185 रनों का लक्ष्य पेशावर जाल्मी की टीम को दिया था. जिसमें इफ्तिखार अहमद ने वहाब रियाज की 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के लगाने के साथ मैच में 94 रनों की शानदार पारी खेली थी.

वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए पेशावर जाल्मी की टीम लक्ष्य से सिर्फ 3 रनों से दूर रह गई और उसे हार का सामना करना पड़ा. इस मैच के दौरान स्टेडियम से स्टेडियम से 4 किलोमीटर दूर एक धमाका होने की वजह से खेल को कुछ समय के लिए रोक भी दिया गया था.

 

यह भी पढ़े...

IND vs AUS: आस्ट्रेलिया के खिलाफ आपको आक्रामक रवैया अपनाना होगा, जानिए टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले पुजारा ने ऐसा क्यों कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Live: जल्द शुरू होगा तीसरे दिन का खेल, भारत का स्कोर 460/9
LIVE: जल्द शुरू होगा तीसरे दिन का खेल, भारत का स्कोर 460/9
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget